जब तौलिया पहने शाहिद कपूर ने खोला था प्रियंका के घर का दरवाजा, इन्हें देख घबरा गया था एक्टर

मुंबई. देशभर में चल रहे लॉकडाउन के दौरान आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद में है। वैसे, सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है और फैन्स को अपडेट कर रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा  प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर को लेकर वायरल हो रहा है। आइए, आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में। फिलहाल दोनों ही अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 28, 2020 8:07 AM IST / Updated: Apr 29 2020, 10:30 AM IST

18
जब तौलिया पहने शाहिद कपूर ने खोला था प्रियंका के घर का दरवाजा, इन्हें देख घबरा गया था एक्टर

दरअसल, ये किस्सा तब का है जब प्रियंका और शाहिद की शादी नहीं हुई थी और दोनों में अफेयर चल रहा है। हालांकि, अफेयर की बात को दोनों ने ही कभी स्वीकार नहीं किया। बात, 2011 की है। सुबह 7.30 बजे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने प्रियंका के घर पर रेड डाली थी। 

28

प्रियंका के वर्सोवा स्थित फ्लैट पर आईटी अधिकारियों ने कॉलबेल बजाई थी तो तौलिया पहने शाहिद कपूर ने दरवाजा खोला था। शाहिद को इस हालत में देख अधिकारी कन्फ्यूज हुए कि वे गलत घर में आ गए हैं। 

38

जब अधिकारियों ने शाहिद से प्रियंका के बारे में पूछा तो वे घबरा गए और बेडरूम की तरफ भाग गए थे। बता दें कि प्रियंका के घर ये रेड उनकी बेनामी संपत्तियों के कारण पड़ी थी। 

48

बाद में जब मीडिया में ये बात फैली कि शाहिद, प्रियंका के घर पर थे तो प्रियंका ने सफाई देते हुए कई तरह के बहाने बनाए थे।

58

प्रियंका आने सफाई देते हुए कहा था, "जी हां शाहिद उस वक्त मेरे अपार्टमेंट में ही थे। वे मेरे घर से तीन मिनट की दूरी पर रहते हैं। मेरी मां किसी कारण घर पर नहीं थी। इसलिए जब रेड पड़ी तो मैंने शाहिद को फोन किया और वे मेरे घर दौड़े चले आए।"

68

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद और प्रियंका की नजदीकियां फिल्म 'कमीने' (2009) के सेट पर बढ़ी थीं। हालांकि, कभी दोनों ने इस बात को स्वीकार नहीं किया। लेकिन उस वक्त कई बार उन्हें पब्लिक प्लेसेस और पार्टियों में साथ देखा जाता था।

78

कहा जाता है कि 'तेरी मेरी कहानी' (2012) के सेट पर किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया था। खबरें यहां तक आई थीं कि शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे से बात भी नहीं करते थे।

88

अब दोनों ही शादीशुदा है। प्रियंका ने जहां अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की वहीं, शाहिद ने मीरा राजपूत से। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos