शादी से पहले SEX को कैसे देखते हैं ये 9 सेलेब्स, एक एक्ट्रेस ने तो 9 साल की उम्र ही बना लिए थे संबंध

एंटरटेनमेंट डेस्क. पिछले दिनों एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की और उनके बयान की खूब चर्चा है। दीया ने कहा था कि शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी किसी की भी पर्सनल चॉइस है और इसे वही लोग सेलिब्रेट कर सकते हैं, जो अपने फैसले की पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार होते हैं। वैसे, सेक्स जैसे टॉपिक पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हमेशा खुलकर विचार रखते रहे हैं। सेलेब्स यह तक साझा कर चुके हैं कि उन्होंने पहली बार सेक्स कब किया था। हम आपको सेलेब्स के ऐसे ही बयानों के बारे में बता रहे हैं, देखें स्लाइड्स....

Gagan Gurjar | Published : Jul 4, 2022 3:44 PM IST / Updated: Jul 05 2022, 10:46 AM IST

19
शादी से पहले SEX को कैसे देखते हैं ये 9 सेलेब्स, एक एक्ट्रेस ने तो 9 साल की उम्र ही बना लिए थे संबंध

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन की मानें तो वे तब महज 9 साल की थीं, जब उन्होंने किसी को उनके साथ सेक्स की इजाजत दे दी थी। उन्होंने एक बातचीत में कहा था, "मैंने किसी को 9 साल की उम्र सेक्स करने की अनुमति दे दी थी। इसके बारे में पूरी तरह नहीं समझती थी और मेरा सबसे बड़ा डर यह था कि अगर मां को पता चल गया तो क्या होगा।"

29

दीपिका पादुकोण ने एक बातचीत में शादी से पहले सेक्स के बारे में कहा था, " शादी से पहले सेक्स मेरी चॉइस है।" दीपिका का यहां यह अर्थ था कि किसी को शादी के पहले सेक्स करना है या नहीं, यह उसकी व्यक्तिगत पसंद हो सकती है। अगर वे ऐसा करते हैं तो उन्हें दोष नहीं देना चाहिए।

39

रणवीर सिंह सेक्स जैसे टॉपिक्स पर बात करने में कभी नहीं शर्माए हैं। उन्होंने 'कॉफ़ी विद करन' के एक एपिसोड में स्वीकार किया था कि 12 साल की उम्र में उन्होंने खुद से काफी बड़ी महिला के साथ पहली बार सेक्स किया था। रणवीर ने यह भी कहा था कि उस महिला ने उनके साथ 13 दिन तक संबंध बनाए थे। रणवीर सिंह शादी से पहले सेक्स को खूबसूरत और नेचुरल प्रक्रिया मानते हैं।

49

रणबीर कपूर ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने जब पहली बार सेक्स किया था, तब उनकी उम्र महज 15 साल थी। रणबीर ने यह भी कहा था कि इस घटना के बाद गर्लफ्रेंड के साथ उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला था।

59

एक्ट्रेस नर्गिस फखरी शादी से पहले सेक्स की वकालत करती हैं। उनकी मानें तो रिलेशनशिप में सेक्स बेहद जरूरी है। वे तो यहां तक मानती हैं कि अगर पार्टनर की ओर से सेक्स में कमी महसूस हो तो उसे छोड़ देना चाहिए। 

69

राधिका आप्टे सेक्स को बिकाऊ मानती हैं। उनके मुताबिक़, ऐसा इसलिए है, क्योंकि आज भी समाज में इसे वर्जित माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी ऐसी एक भी दोस्त नहीं है, जिसने शादी से पहले सेक्स न किया हो।

79

सनी लियोनी की मानें तो उन्हें कभी इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उनके मुताबिक़, अगर वे यह परवाह करतीं तो आज जहां हैं, वहां नहीं होतीं। सनी करती है कि हर इंसान को वही करना चाहिए, जो वह करना चाहता है और जो उसे अच्छा लगता है।

89

अभिनेता अभय देओल का मानना है कि सेक्स कोई शर्मिंदगी या छुपाने लायक चीज़ नहीं है। उनके मुताबिक़, यह एन्जॉय करने की चीज़ है। 

99

शाहिद कपूर सेक्स के बारे में खुलकर बात करते हैं और उन्हें यह बेहद पसंद भी है। उन्होंने एक  बातचीत में कहा था कि वे सेक्स के लिए एक्टिंग तक छोड़ सकते हैं। वहीं, उनकी पत्नी मीरा राजपूत कॉफ़ी विद करन के एक एपिसोड में खुलासा कर चुकी हैं कि उन्होंने एक बार कार में भी सेक्स किया था।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos