जब शाहरुख ने कहा- बेटी को Kiss करने वाले के होंठ उखाड़ दूंगा, सुहाना को डेट के लिए फॉलो करने होंगे ये 7 रूल्स

मुंबई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना (Suhana Khan) 21 साल की हो गई हैं। 22 मई, 2000 को मुंबई में जन्मीं सुहाना लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सुहाना अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बचपन से लेकर अबतक की बात करें तो सुहाना के लुक में काफी चेंज देखने को मिलता है। मसलन, उनके कलर कॉम्प्लेक्शन और स्टाइल में बेहद चेंज आया है। सुहाना, अपने पापा शाहरुख की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। वो पापा के काफी करीब हैं। शाहरुख ने एक बार करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में बेटी के सवाल पर कहा था कि यदि कोई लड़का मेरी बेटी के लिप्स पर Kiss करेगा तो मैं उसका होंठ उखाड़ दूंगा। शाहरुख की बेटी को डेट करने के लिए फॉलो करने पड़ेंगे ये रूल्स...

Asianet News Hindi | Published : May 22, 2021 11:50 AM IST

19
जब शाहरुख ने कहा- बेटी को Kiss करने वाले के होंठ उखाड़ दूंगा, सुहाना को डेट के लिए फॉलो करने होंगे ये 7 रूल्स

सुहाना को डेट करने के लिए फॉलो करने होंगे ये नियम : 
वैसे, शाहरुख अपनी बेटी को लेकर बेहद पजेसिव हैं। यही वजह है कि उन्होंने सुहाना को डेट करने वाले लड़कों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। कुछ साल पहले फेमिना मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जो लड़के सुहाना को डेट करना चाहते हैं, उनके लिए शाहरुख ने कुछ शर्तें रखी थीं। शाहरुख ने ये भी कहा था कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी की लाइफ में एक अच्छा शख्स आए। 

29

इन 7 नियमों को पूरा करने वाला ही करेगा सुहाना को डेट : 
शाहरुख ने उनकी बेटी को डेट करने वाले शख्स के लिए जो 7 कड़े रूल्स बनाए हैं, उनमें जॉब होना,  ये समझ के चलो कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता, हमेशा मैं तुम पर नजर रख रहा हूं, वकील हमेशा साथ होगा, ध्यान रहे वो मेरी राजकुमारी है, तुमने उसे जीता नहीं है, अगर उसे तंग किया तो मुझे जेल जाने का डर नहीं और जैसा बिहेव आप उससे करोगे, आपके साथ भी मैं वही करूंगा। इस तरह कुल 7 कड़े नियम बताए थे।  

39

बेटों को भी सलाह दे चुके हैं शाहरुख : 
शाहरुख ने 2017 में 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में कहा था- मैं अपने दोनों बेटों आर्यन और अबराम को ये सिखाता हूं कि कभी किसी लड़की को हर्ट मत करना। अगर तुमने गलती से भी ऐसा किया तो मैं तुम्हारी गर्दन काट दूंगा। मैंने दोनों से कहा, वक्त अब भी नहीं बदला है। कोई लड़की तुम्हारी चड्डी-बड्डी नहीं हो सकती। इसलिए उसकी इज्जत करना सीखो।

49

शॉर्ट फिल्म में काम कर चुकी हैं सुहाना : 
बता दें, सुहाना एक शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में नजर आ चुकी हैं। इस शॉर्ट फ‍िल्म में सुहाना ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। सुहाना, पापा शाहरुख की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। वे स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती आई हैं। सुहाना, पापा के काफी करीब हैं।

59

वोग मैगजीन के कवर पर आ चुकी हैं सुहाना : 
अगस्त 2018 में 18 साल की सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था।

69

न्यूयॉर्क से पढ़ाई कर रही है शाहरुख की लाडली : 
बता दें कि सुहाना फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से दूर न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हालांकि वो बीच-बीच में अपने पेरेंट्स से मिलने इंडिया आती रहती हैं। कोरोना महामारी के दौरान सुहाना काफी समय तक इंडिया में रही हैं।

79

मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ीं : 
सुहाना ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। उन्हें डांसिंग और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं। शाहरुख चाहते हैं कि वो अच्छी डांसर बनकर दुनियाभर में उनका नाम रोशन करें।

89

सुहाना से बेहद डरते हैं शाहरुख : 
शाहरुख खान ने कई मौकों पर सुहाना को लेकर अपना अफेक्शन बयां किया है। उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा था कि वह अपनी बेटी से बेहद डरते हैं। सुहाना बेहद समझदार लड़की है और अक्सर उन्हें गलत काम करने पर टोक देती है।

99

सुहाना का ग्लैमरस अवतार।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos