Published : Mar 04, 2022, 10:54 PM ISTUpdated : Mar 04, 2022, 10:56 PM IST
मुंबई. क्रिकेट की दुनिया से आज एक बेहद बुरी खबर सामने आई हैं। दिग्गज ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट खिलाड़ी शेन वॉर्न (Shane warne) का निधन हो गया। महज 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने से क्रिकेट जगत के साथ-साथ मनोरंजन जगत में भी सन्नाटा पसर गया है। क्रिकेट की दीवाने बॉलीवुड स्टार्स भी शेन वॉर्न की मौत की खबर से सन्न है। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी वॉर्न के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि लेजंड्य हमेशा जिंदा रहते हैं। शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा (Raj Kundra) वार्न के बेहद करीब थे। शेन वार्न उनके आईपीएल टीम में रह चुके थे।
शेन वॉर्न पोकर के भी शौकीन थे। वो लोकप्रिय कार्ड गेम पोकर खूब खेलते थे। साल 2016 में जब वो भारत में थे तब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को पोकर खेलना सिखाया था।
26
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के साथ पोकर खेलते हुए शेन वॉर्न को देखा जा सकता है। दिग्गज स्पिनर ने पोकर गेम में दोनों सबक दिया था।
36
जब शेन वॉर्न शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के साथ पोकर खेल रहे थे तब इनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई थी। इन तस्वीरों को तीनों ने बहुत पहले अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। तस्वीरों में से एक में, शेट्टी अपने हाथों में ताश खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि वे एक साथ एक तस्वीर के लिए पोज़ दे रहे हैं।
46
शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के वो कप्तान थे। उन्होंने साल 2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन में नए चेहरों से सजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम को खिताब दिलाया था।
56
शेन वॉर्न आईपीएल इतिहास में ऑक्शन में बिकने वाले सबसे पहले खिलाड़ी हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने दो करोड़ रुपये के आसपास की बेस प्राइस पर अपने साथ लिया था। फिर रॉयल्स ने उन्हें अपना कप्तान बनाया था।
66
आईपीएल 2008 में शेन वॉर्न ने 15 मुकाबलों में 19 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी औसत 21.26 की रही तो स्ट्राइक रेट 16.4 का था। उन्होंने यह कमाल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के एक साल बाद किया था।