इतने आलीशान बंगले में रहती है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा, Inside देख दंग रह गई थी प्रियंका चोपड़ा

Published : Aug 18, 2020, 10:22 AM ISTUpdated : Aug 18, 2020, 01:30 PM IST

बिजनेस डेस्क : मुकेश अंबानी अब अपनी प्रॉपर्टी को अपने बच्चों ईशा, अनंत और आकाश के साथ साझा करना चाहते है। उन्होंने इसके लिए फैमिली काउंसिल बनाने की बात कही है। कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी अपने तीनों बच्चों के साथ एक मेंटर को भी अपना उत्तराधिकारी बनाएंगे। आपको बता दें ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक आजय पीरामल के बड़े बेटे आनंद पीरामल से हुई। 12 दिसंबर 2018 को आनंद से शादी करने के बाद ईशा उनके साथ मुंबई के वर्ली में बने आलीशान घर में रहती हैं। लगभग 1 हजार करोड़ के बने इस घर को देखकर बॉलीवुड एक्टर्स प्रियंका चोपड़ा भी दंग रह गई थी। तो चलिए, आपको दिखाते हैं ईशा पीरामल के घर की इनसाइड फोटोज।

PREV
18
इतने आलीशान बंगले में रहती है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा, Inside देख दंग रह गई थी प्रियंका चोपड़ा

मुबंई के सबसे पॉश इलाके वर्ली में बने गुलीटा (Gulita) को पीरामल ने साल 2012 में  हिंदुस्तान यूनिलीवर से 450 करोड़ में खरीदा था। सी फेसिंग ये घर डायमंड की थीम पर बना है। इस महल की मौजूदा कीमत लगभग 1 हजार करोड़ है।

28

ये बंगला 5 मंजिला है और 50 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। इसका दूसरा और तीसरा फ्लोर सर्विस और पार्किंग के लिए है। ऊपर के फ्लोर पर लिविंग और डाइनिंग हॉल्स हैं। यहां कई कमरे, बेडरूम और सर्कुलर स्टडी रूम भी बनाए गए हैं।

38

इस 5 मंजिला महल के इंटीरियर की बात करें तो, यहां डेकोरेशन का ज्यादातर समान विदेशों से मंगवाया गया है। इस घर में एक हीरे का भी कमरा है। एक स्विमिंग पूल 3 बेसमेंट और कई लाउंज हैं।

48

बताया जा रहा है कि इस घर को बनाने में लंदन बेस्ड इंजीनियरिंग फर्म शामिल थी। जिसने इसे खूबसूरत डिजाइन और लुक दिया। इसमें स्टील स्ट्रकचर बनाए गए हैं और सबसे बड़ा स्ट्रकचर 11 मीटर का है, जिसमें 3डी मॉडलिंग टूल का इस्तेमाल किया गया।

58

गुलीटा का फ्रंट लुक बहुत ही यूनीक है, इसमें शानदार ग्लास एरिया बनाया गया हैं जिससे बाहर के नजारे का पूरा आनंद लिया जा सकता है। घर का डिजाइन काफी अलग है।

68

अप्रैल 2019 में ईशा ने अपने नए घर में एक ऑल-गर्ल्स पार्टी रखी थी, जिसमें उनकी BFFs प्रियंका चोपड़ा, परिणीति, तमन्ना दत्त समेत कई लोग शामिल हुए थे। इस दौरान ईशा का घर देखकर प्रियंका चोपड़ा की आंखे खुली की खुली रह गई। उन्होनें ईशा को उनके घर के लिए बधाई भी दी।

78

ईशा अंबानी का घर रतन टाटा, कुमार मंगलम बिड़ला यहां तक की उनके चाचा अनिल अंबानी के घर से भी कई गुना बड़ा और महंगा है।

88

आपको बता दें कि ईशा अंबानी और आंनद पीरामल की शादी देश की सबसे महंगी शादी थी। लगभग 720 करोड़ रुपए दोनों की शादी में खर्च किए गए थे।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories