बेहद ग्लैमरस हैं नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू, जानें उनकी फैमिली के बारे में

बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के 10 टॉप अमीरों में स्थान रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की फैमिली के बारे में हर कोई जानना चाहता है। अंबानी फैमिली का हर मेंबर किसी बड़ी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। इस फैमिली के हर फंक्शन पर लोगों की निगाह बनी रहती है। खासकर मुकेश अंबानी के जुडवां बेटे-बेटी आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी के बाद अब लोग यह जानना चाहते हैं कि उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी कब होगी। गौरतलब है कि आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इस शादी के फंक्शन में बॉलीवुड के मशहूर सितारों के अलावा दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने भाग लिया था। 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 29, 2020 9:03 AM IST / Updated: Aug 29 2020, 02:35 PM IST

110
बेहद ग्लैमरस हैं नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू, जानें उनकी फैमिली के बारे में

कौन हैं अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड
अब यह बात छुपी नहीं रह गई है कि अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड कौन हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रोका (इंगेजमेंट) पार्टी में ही इसका खुलासा हो गया था कि राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड हैं। राधिका अंनत के बुलावे पर उस पार्टी में शामिल होने आई थीं। 
 

210

शाहरुख खान ने पूछा था मजाक में
इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान होस्ट बने थे। पार्टी के दौरान ही उन्होंने मजाक-मजाक में अनंत अंबानी से कहा कि अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताओ। इसके बाद सभी को पता चला कि राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की छोटी बहू बनेंगी। 
 

310

अनंत-राधिका को देखा गया पब्लिकली
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को कई मौकों पर पब्लिकली देखा गया है। वे अक्सर साथ-साथ घूमने जाते हैं। कई इवेंट में भी उन्हें साथ देखा गया है। 

410

ईशा-श्लोका के साथ किया था 'घूमर डांस'
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की एंटीलिया में हुई सगाई पार्टी में राधिका मर्चेंट ने डांस में हिस्सा लिया था। ईशा अंबानी और श्लोका मेहता ने जो 'घूमर डांस' किया था, उसमें राधिका मर्चेंट ने भी शामिल हुई थीं। फिल्म 'पद्मावती' के घूमर गाने पर यह डांस परफॉर्मेंस हुआ था।

510

नीता अंबानी करती हैं बेहद पसंद
नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को काफी पसंद करती हैं। अपने यहां होने वाले किसी भी प्रोग्राम में वे राधिका मर्चेंट को बुलाना नहीं भूलतीं। दोनों में अभी से ही काफी अच्छी केमिस्ट्री दिखाई पड़ने लगी है। 

610

कौन है मर्चेंट परिवार
राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट ADS के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा, वे एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ और वाइस चेयरमैन भी हैं। ये मूल रूप से गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। वीरेन मर्चेंट अंबानी फैमिली से पहले से ही जुड़े हैं। मुकेश अंबानी और वीरेन मर्चेंट में अच्छी-खासी दोस्ती है। वैसे, उन्हें अंबानी फैमिली में होने वाले फंक्शन्स में कम ही देखा जाता है।  

710

एन्कोर हेल्थकेयर में डायरेक्टर हैं राधिका
राधिका मर्चेंट अपनी फैमिली के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। उनके पिता वीरेन मर्चेंट की 8 कंपनियां हैं। राधिका मर्चेंट  के दादाजी गोवर्धनदास मर्चेंट ने भी धीरूभाई अंबानी की तरह काफी संघर्ष कर के एक कामयाब बिजनेसमैन बने थे। राधिका अपने पिता की कंपनी एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी संभालती हैं।
 

810

राधिका मर्चेंट की मां-बहन
राधिका मर्चेंट की मां का नाम शैला मर्चेंट है। उनके बारे में आम लोगों को कम ही पता है, लेकिन वे मुंबई की पेज-3 पार्टियों की जानी-मानी हस्ती हैं। वे भी एन्कोर हेल्थकेयर में डायरेक्टर हैं और इसके अलावा पति की कई कंपनियों में अहम जिम्मेदारी संभालती हैं। राधिका मर्चेंट की बहन अंजलि मर्चेंट उनसे बड़ी हैं। उन्होंने विदेश से ऊंची शिक्षा हासिल की है। वे भी एन्कोर हेल्थकेयर में ऊंचे पद पर हैं। वे अपने काम में ही बिजी रहती हैं। मीडिया और लाइमलाइट में उन्हें आना पसंद नहीं है। इसलिए उनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है।

910

अनंत और राधिका की सगाई 
जब आकाश अंबानी की शादी हो रही थी, उसी दौरान यह अफवाह उड़ी थी कि अनंत अंबानी और राधिका अंबानी की भी सगाई हो चुकी है। लेकिन उस वक्त रिलायंस जियो के सपोक्सपर्सन ने इसे अफवाह बताया था।

1010

अंबानी परिवार की छोटी बहू
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अंबानी परिवार ने राधिका मर्चेंट को अपनी छोटी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है। अनंत अंबानी की जब भी शादी होगी तो राधिका से ही होगी। नीता अंबानी तो अभी से ही उन्हें अपनी छोटी बहू की तरह मानती हैं।  
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos