मुकेश अंबानी समेत दुनियाभर के ये कारोबारी हैं अरबपति, सबके बीच कॉमन है एक चीज

बिजनेस डेस्क। वेज फूड के कई तरह के फायदे बताए गए हैं। कहा जाता है कि इससे बॉडी और माइंड को ज्यादा एनर्जी मिलती है। वेज फूड के हेल्थ बेनिफिट नॉनवेज की तुलना में ज्यादा हैं। इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, जो सकारात्मक सोच के लिए जरूरी है। एशिया के सबसे अमीर शख्स और फोर्ब्स की रिच लिस्ट के अनुसार दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में छठा स्थान रखने वाले मुकेश अंबानी वेजिटेरियन हैं। इनके अलावा भी कुछ ऐसे अरबपति हैं, जो पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं। इनकी सफलता के पीछे वेजिटेरियन होना भी एक कारण हो सकता है। जानते हैं ऐसे 5 अरबपति लोगों की फूड हैबिट के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 22, 2020 4:09 AM IST / Updated: Jul 22 2020, 11:16 AM IST

15
मुकेश अंबानी समेत दुनियाभर के ये कारोबारी हैं अरबपति, सबके बीच कॉमन है एक चीज

मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी कितने सक्सेसफुल रहे हैं, इसके बारे में कौन नहीं जानता। हाल के दिनों में इन्होंने अपने कारोबारी साम्राज्य का सबसे ज्यादा विस्तार किया है। रिलायंस अब दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शुमार हो गई है। मुकेश अंबानी पूरी तरह वेजिटेरियन हैं। मुकेश अंबानी को अपने काम से जब कभी फुर्सत मिलती है, ये मैसूर कैफे में वेजिटेरियन फूड का स्वाद लेने जरूर जाते हैं। मैसूर कैफे मुंबई का मशहूर वेज कैफे है। मुकेश अंबानी अपने कॉलेज के दिनों से ही यहां आते रहे हैं। 

25

गनहिल स्टोर्डलेन
गनहिल स्टोर्डलेन (Gunhild Stordalen) नॉर्वे की मशहूर फिजिशियन और एनवायरन्मेंटल एक्टिविस्ट हैं। ये दुनिया की सबसे ग्लैमरस वेज बिलेनियर हैं। गनहिल स्टोर्डलेन ईट फोरम (Eat Forum) की फाउंडर और प्रेसिडेंट हैं। यह प्लेटफॉर्म वेज फूड को बढ़ावा देने का काम करता है। गनहिल स्टोर्डलेन ने वेजिटेरियन फूड को साइंस और बिजनेस से जोड़ने का काम किया है। गनहिल स्टोर्डलेन ने एनवायरन्मेंटल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन  GreeNudge की स्थापना की है। इस संस्था के जरिए वे समाज सेवा से जुड़े कई तरह के काम करती हैं। उनके हसबैंड पीटर स्टोर्डलेन रियल एस्टेट के अरबपति करोबारी हैं। उन्होंने स्टोर्डलेन फाउंडेशन भी बनाया है। यह फाउंडेशन समाज सेवा के साथ वेजिटेरियन फूड को भी बढ़ावा देने का काम करता है।
 

35

जॉन मैके
जॉन मैके (John Mackey) Whole Foods Market के सीईओ हैं। इस बिजनेस से उनका यह संदेश भी जुड़ा है कि बेहतर फूड से हेल्थ को ठीक रखा जा सकता है। जॉन मैके पिछले तीन दशक से वेजिटेरियन हैं। मैके एक स्ट्रिक्ट डाइट रूटीन फॉलो करते हैं। वे दिन में तीन बार ऑर्गेनिक वेज मील लेते हैं। वे कभी किसी तरह का कोई स्नैक नहीं लेते। कभी-कभी खजूर खाना उन्हें पसंद है।

45

बिज स्टोन
बिज स्टोन ( Biz Stone) ट्विटर के को-फाउंडर हैं। उनकी नेटवर्थ 200 मिलियन डॉलर (करीब14,90,75,10,000 रुपए) है। बिज स्टोन 10 साल से ज्यादा समय से वेजिटेरियन हैं। उनका मानना है कि वेजिटेरियन फूड से काम पर फोकस करने में मदद मिलती है। बिज स्टोन प्लान्ट बेस्ड फूड को इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि उन्होंने Beyond Meat नाम की कंपनी में निवेश किया है। यह कंपनी बिना मीट का यूज किए चिकेन स्ट्रिप्स और प्लान्ट बेस्ड मीट सब्सटीट्यूट तैयार करती है।

55

जोई इटो
जोई इटो (Joi Ito) जापान के वेंचर कैपिटलिस्ट हैं। इन्होंने 40 साल की उम्र में वेज डाइट को अपनाया। उनका कहना है कि जब से उन्होंने वेजिटेरियन डाइट अपनाया है, उनका हेल्थ बेहतर हुआ है और वे काफी बढ़िया महसूस करते हैं। वैसे, जोई इटो प्लान्ट बेस्ड फूड के साथ सी-फूड भी लेते हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos