देखें नीता अंबानी और श्लोका मेहता की ये तस्वीरें, समझ जाएंगे सास-बहू में कैसा है रिश्ता

बिजनेस डेस्क। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी अपनी लग्जीरियस और फैशनेबल लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वहीं, बेटे आकाश अंबानी की शादी के बाद वे अपनी बहू श्लोका मेहता के साथ खूबसूरत रिश्ते को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी मार्च, 2019 में हुई थी। इसके बाद नीता अंबानी को कई मौकों पर बहू श्लोका मेहता के साथ देखा गया है। नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका मेहता को बहुत चाहती हैं और उनका हमेशा खास ख्याल रखती हैं। घर में बहू के आने के बाद वे काफी खुश रहती हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 31, 2020 8:46 AM IST

18
देखें नीता अंबानी और श्लोका मेहता की ये तस्वीरें, समझ जाएंगे सास-बहू में कैसा है रिश्ता

बर्थडे विश करने के लिए बनवाया था वीडियो
नीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका मेहता को बर्थडे विश करने के लिए एक स्पेशल वीडियो बनवाया था। यह बेहद शानदार वीडियो था। नीता अंबानी और श्लोका मेहता कहीं से देखने में सास-बहू की तरह नहीं लगतीं। उनके बीच फ्रेंडली रिलेशन है। 

28

साथ जाती हैं घूमने
नीता अंबानी और श्लोका मेहता कई मौकों पर साथ-साथ घूमने जाती हैं। कुछ समय पहले दोनों को एक आर्ट गैलरी में देखा गया था। उके साथ राधिका मर्चेंट भी थीं। राधिका मर्चेंट नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड हैं। वे नीता अंबानी की छोटी बहू बनने वाली हैं।

38

कैसी सास हैं नीता अंबानी
नीता अंबानी अपनी बहू के साथ कैसा रिश्ता रखती हैं, इसका पता उनकी साथ की तस्वीरों से ही लग जाता है। नीता अंबानी अपनी बहू से बेहद प्यार करती हैं। वे किसी भी फंक्शन में चाहे वह पूजा हो या पार्टी, श्लोका मेहता को जरूर साथ लेकर जाती हैं। 

48

बेटी से कम नहीं मानतीं बहू को
नीता अंबानी बहू श्लोका मेहता को अपनी बेटी ईशा अंबानी से जरा भी कम नहीं मानती हैं। अंबानी फैमिली में श्लोका मेहता का सभी सम्मान करते हैं। नीता अंबानी अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट को  भी अपनी बेटी की तरह ही मानती हैं।

58

श्लोका को कहा सौभाग्यशाली
नीता अंबानी ने श्लोका मेहता को बर्थडे विश करने के लिए जो वीडियो बनवाया था, उसमें उनके लिए बहुत अच्छी बातें कहीं थीं। नीता अंबानी ने श्लोका को अपने परिवार के लिए सौभाग्यशाली कहा था। उन्होंने कहा था कि श्लोका के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है। 
 

68

श्लोका मेहता भी सास का रखती हैं ख्याल
सिर्फ नीता अंबानी ही अच्छी सास नहीं हैं, श्लोका मेहता भी उतनी ही अच्छी बहू हैं। अपनी सगाई के फंक्शन में ही श्लोका मेहता ने अपने अच्छे संस्कारों का परिचय दे दिया था। एक रस्म के दौरान श्लोका मेहता ने अपनी ननद ईशा अंबानी का पैर छू कर आशीर्वाद लिया था। 

78

फैमिली की रीति-रिवाज का करती हैं सम्मान
श्लोका मेहता अंबानी फैमिली की परंपराओं को मानती हैं और हर रीति-रिवाज का सम्मान करती हैं। घर में कोई पूजा-पाठ हो या और कोई फंक्शन, वे हर काम में आगे बढ़ कर हिस्सा लेती हैं। 

88

सास का रखती हैं खास ख्याल
श्लोका मेहता अपनी सास नीता अंबानी का खास ख्याल रखती हैं। वे साए की तरह नीता अंबानी के साथ लगी रहती हैं। उन्हें अगर कहीं बाहर जाना हो तो वे बिना नीता अंबानी से पूछे नहीं निकलतीं। शॉपिंग करने या पार्टियों में अक्सर सास-बहू साथ-साथ जाती हैं। इसक अलावा, श्लोका मेहता इस बात का भी ख्याल रखती हैं कि घर में लंच और डिनर में क्या बनना है और किसकी सेहत के लिए क्या ठीक रहेगा।    


 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos