बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) का बर्थडे कल 1 नवंबर को काफी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उनकी फैमिली के लोगों के साथ कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी। नीता अंबानी का जन्मदिन हमेशा एक खास मौका होता है, जब पूरे मीडिया जगत की निगाहें उन पर होती हैं। बता दें कि 1 नवंबर को ही फिल्म अभिनेत्री और बिग बी अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या रॉय का भी जन्मदिन पड़ता है। इस मौके पर दूसरी सेलिब्रिटीज के साथ नीता अंबानी की देवरानी टीना अंबानी (Tina Ambani) ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी और उन्हें एक शानदार महिला बताया। नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर, 1963 को हुआ था। मुकेश अंबानी से शादी के पहले वे एक शिक्षिका थीं। उन्हें नृत्य का भी शौक रहा है। नीता अंबानी भरतनाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना रही हैं। मुकेश अंबानी से उनकी शादी 1985 में हुई थी। समाज सेवा और कलाओं को संरक्षण देने के लिए नीता अंबानी की पहचान पूरी दुनिया में है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं नीता अंबानी की कुछ खास फोटोज।
मुकेश अंबानी से शादी के पहले नीता अंबानी की लाइफस्टाइल बेहद सिंपल थी, लेकिन बाद में उनमें काफी बदलाव आया। पहले भी नीता अंबानी काफी खूबसूरत थीं, लेकिन अब उनकी लाइफस्टाइल बेहद ग्लैमरस हो गई है।
211
नीता अंबानी सामाजिक कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। वे रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की डायरेक्टर हैं। इस फाउंडेशन के जरिए उन्होंने कोरोनावायरस के मरीजों के लिए जो काम किया, उससे उनकी पहचान पूरी दुनिया में बनी। नीता अंबानी ने देश के पहले कोविड-19 हॉस्पिटल का निर्माण करवाया।
311
पति मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी की एक खास तस्वीर। मुकेश अंबानी बिजनेस के काम में हमेशा ही व्यस्त रहते हैं। नीता अंबानी उनका खास ख्याल रखती हैं। यही नहीं, वे अपने परिवार के सभी लोगों की केयर करती हैं।
411
नीता अंबानी अपनी बड़ी बहू श्लोका मेहता के साथ। अपनी बहू को नीता अंबानी बेटी से कम नहीं मानती हैं। नीता अंबानी की अपनी बहू से खास बॉन्डिंग है। यही नहीं, वे अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट को भी बहुत चाहती हैं।
511
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी की एक रेयर तस्वीर। इनकी शादी साल 1985 में हुई थी।
611
बेटी ईशा अंबानी के साथ नीता अंबानी की एक बेहद खास तस्वीर। ईशा अंबानी अब रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल का कामकाज देखती हैं।
711
नीता अंबानी खुद पर काफी ध्यान देती हैं। इसलिए बढ़ती उम्र का उन पर कोई असर दिखाई नहीं देता। वे योगा, डाइटिंग और नृत्य के अभ्यास के जरिए अपनी फिटनेस को मेंटेन रखती हैं। पति मुकेश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ नीता अंबानी की एक खूबसूरत तस्वीर।
811
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की एक बेहद शानदार तस्वीर। अक्सर कई आयोजनों में दोनों की साथ तस्वीरें मिलती हैं। लेकिन अलग से तस्वीर खिंचवाने का समय इन्हें कम ही मिल पाता है।
911
यह नीता अंबानी के जन्मदिन की ही पहले की एक तस्वीर है। इसमें नीता अंबानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि नीता अंबानी का बर्थडे सेलिब्रेशन हर साल अलग-अलग जगहों पर होता है।
1011
नीता अंबानी की ड्रेसेस मशहूर डिजाइनर्स तैयार करते हैं। उनकी एक-एक ड्रेस की कीमत लाखों में होती है। वे जो हैंडबैग यूज करती हैं, उनकी कीमत भी कई लाख होती है। नीता अंबानी दुनिया के बेहतरीन और महंगे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।
1111
कहते हैं कि हर व्यक्ति की सफलता के पीछे किसी औरत का हाथ होता है। अक्सर वे प्रेमिका या पत्नी होती हैं। माना जा सकता है कि मुकेश अंबानी की सफलता के पीछे नीता अंबानी की बड़ी भूमिका रही है। वे हमेशा अपने पति को सपोर्ट करती हैं और उनका उत्साह बढ़ाती हैं। नीता अंबानी को उनके ससुर धीरूभाई अंबानी भी बहुत प्यार करते थे और उन्हें गृहलक्ष्मी का दर्जा दिया था। सास कोकिलाबेन भी नीता अंबानी को बहुत चाहती हैं। उन्हें अंबानी फैमिली में सबका प्यार और आदर मिलता है।