बेशकीमती गहनों की शौकीन हैं नीता अंबानी, देखें उनका डिजाइनर जूलरी कलेक्शन

बिजनेस डेस्क। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की फैमिली अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) समाज सेवा के क्षेत्र में काफी काम करती हैं। इसके लिए वे इंटरनेशनल लेवल पर जानी जाती हैं। लेकिन जहां फैशन और लैविश लाइफस्टाइल का सवाल है, वे इस फील्ड में भी ट्रेंड सेटर हैं। नीता अंबानी की रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं। नीता अंबानी को बेशकीमती और डिजाइनर जूलरी का काफी शौक है। उनके कलेक्शन में एक से बढ़ कर एक डिजाइनर गहने हैं। खास मौकों पर नीता अंबानी ये जूलरी जरूर पहनती हैं। देखें तस्वीरें। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2020 7:17 AM IST / Updated: Sep 14 2020, 12:49 PM IST

110
बेशकीमती गहनों की शौकीन हैं नीता अंबानी, देखें उनका डिजाइनर जूलरी कलेक्शन

बेटे की शादी में पहनी थीं खास जूलरी  
बेटे आकाश अंबानी की शादी में नीता अंबानी दुल्हन श्लोका से कम नजर नहीं आ रही थीं। उन्होंने बहुत ही खूबसूरत श्रृंगार किया था। नीता अंबानी ने बेटे की शादी में गोल्डन और रेड लहंगे के साथ कुंदन, डायमंड और ग्रीन एमेरल्ड के कॉम्बिनेशन वाली जूलरी पहनी थी।

210

डायमंड जड़ी नथ और चूडियां
नीता अंबानी ने बेट की शादी के मौके पर मांग बिंदी, हेवी ईयरिंग्स और 5 लेयर वाला नेकलेस पहा था। इतना ही नहीं, उन्होंने ग्रीन एमेरल्ड और डायमंड जड़ी नथ और चूडि़यां भी पहनी थीं। इस जूलरी में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

310

स्टोन, पर्ल और डायमंड जूलरी 
नीता अंबानी ने अपनी बेटी की डांडिया नाइट के लिए खूबसूरत लहंगे के साथ बेहद कीमती जूलरी को चुना थी। उन्होंने कुंदन, ग्रीन स्टोन, मोती और डायमंड वर्क वाला सेट पहना था। 

410

ब्रॉड लुक वाला नेकपीस
बेटे आकाश अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने गले में ब्रॉड लुक वाला नेकपीस पहना था। उन्होंने बड़े ईयरिंग्स और मांग टीका भी पहना था। इसके साथ हाथों में उन्होंने सेट से मैच करते हुए कुंदन वर्क वाले कड़े पहने थे।

 

510

जड़ाऊ हार और झुमकियां 
नीता अंबानी को जूलरी को अपने आउटफिट के साथ मैच करना भी बहुत अच्छी तरह से आता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के एक फंक्शन के दौरान बेहद खूबसूरत जड़ाऊ हार और जड़ाऊ झुमकियां पहनी थीं।

610

सोने के हार में पोल्की वर्क
सोने के इस हार में ग्रीन पोल्की वर्क और कुंदन वर्क किया गया था। हैवी हार के साथ नीता अंबानी ने हाथफूल भी पहना था। वे इस जूलरी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

710

प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी में पहना कुंदन हार 
नीता अंबानी ने प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी में बहुत ही खूबसूरत कुंदन हार पहना था। वे बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के संगीत कार्यक्रम में उदयपुर गई थीं। वहां पर उन्होंने बेहद खूबसूरत लहरिया स्टाइल लहंगे के साथ कुंदन का नेकलेस और ईयरिंग्स पहने थे।

810

कुंदन सेट 
नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के दौरान कई मौकों पर अलग-अलग आउटफिट्स और जूलरी में नजर आई थीं। उन्होंने पिंक साड़ी के साथ कुंदन पोलकी वर्क वाला हार पहना था।

910

खूबसूरती और सज-धज में  बहू से कम नहीं
नीता अंबानी खूबसूरती और सज-धज में अपनी बहू श्लोका मेहता से जरा भी कम नहीं हैं, जबकि उनकी उम्र 56 साल हो गई है। उन्होंने खुद को मेंटेन रखा है। बेटे आकाश अंबानी की शादी के दौरान उन्होंने रॉयल लुक वाले 3 हैवी लेयर्ड कुंदन के हैवी हार और हैंगिंग ईयरिंग्स पहने थे।

1010

सिम्पल और स्टाइलिश
नीता अंबानी आम तौर पर सिम्पल ड्रेसेस पहनती हैं, लेकिन उनमें भी वे काफी स्टाइलिश दिखती हैं। अगर किसी फंक्शन में नहीं जाना हो तो वे हल्के-फुल्के ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। फिर भी उन्हें जूलरी का काफी शौक है और वे कीमती स्टोन या रत्न का नेकलेस जरूर पहनती हैं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos