धनतेरस पर नीता अंबानी करती हैं लक्ष्मी-गणेश की पूजा, एंटीलिया में बना है खास मंदिर

Published : Nov 11, 2020, 03:44 PM ISTUpdated : Nov 11, 2020, 03:45 PM IST

बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की फैमिली में दीपावली की त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली से पहले धनतेरस पर नीता अंबानी (Nita Ambani) खुद खास पूजा करती हैं। इसके बाद अंबानी फैमिली दीपावली की पार्टी देता है। नीता अंबानी अपने घर 'एंटीलिया' (Antilia) में दीपावली की कई पार्टियां देती हैं, जिनमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट और ग्लैमर वर्ल्ड की मशहूर हस्तियां शामिल होती हैं। इस मौके पर दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार एंटीलिया की रौनक देखते ही बनती है। बता दें कि एंटीलिया में कई कक्षों को खास तौर पर पूजा के लिए बनाया गया है। एंटीलिया में अलग से मंदिर भी बनाया गया है, जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। बता दें कि धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) के समय से ही भारत की इस सबसे बड़े बिजनेस घराने में धनतेरस पर खास पूजा की परंपरा चली आ रही है। देखें इस मौके की पहले की कुछ तस्वीरें। 

PREV
110
धनतेरस पर नीता अंबानी करती हैं लक्ष्मी-गणेश की पूजा, एंटीलिया में बना है खास मंदिर

धनतेरस के मौके पर पूजा के लिए नीता अंबानी खुद खास इंतजाम करती हैं। इस पूजा में अंबानी फैमिली का हर मेंबर शामिल होता है। नीता अंबानी इस मौके पर खास तौर पर लाखों रुपए की कीमत की कांजीवरम सिल्क की साड़ी और जूलरी पहनती हैं। अंबानी फैमिली में हमेशा से धनतेरस की पूजा बेहद खास रही है।  

210

एंटीलिया में नीता अंबानी का एक खास कक्ष है, जिसमें प्राचीन मूर्तियों और कलाकृतियों का कलेक्शन है। इस कक्ष में धन ती देवी लक्ष्मी और गणेश की कई प्राचीन मूर्तियां रखी हुई हैं। इस कक्ष में बैठीं नीता अंबानी की एक क्लासिक तस्वीर। 

310

एंटीलिया में बना खास पूजा कक्ष। इसमें लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। इस कक्ष में धीरूभाई अंबानी की भी एक विशाल आदमकद तस्वीर लगी हुई है। धनतेरस और दीपावली के मौके पर इस पूजा कक्ष की विशेष सजावट की जाती है। 

410

एंटीलिया में अलग से बना विशाल मंदिर। इस मंदिर में रोज ही पूजा होती है। इसके लिए खास तौर पर पुरोहित हैं। अंबानी फैमिली में हमेशा ही धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। 

510

पिछले सास धनतेरस और दीपावली के मौके पर  एंटीलिया में फूलों से खास सजावट की गई थी। इसी मौके की ईशा अंबानी की तस्वीर। ईशा अंबानी ने लाखों रुपए की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन रखी है। दीपावली के मौके पर ईशा अंबानी की सास भी अंबानी फैमिली में हुए आयोजन में आई थीं।  

610

मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार है। यह किसी महल जैसा है। इसकी साज-सज्जा अनूठी है। धनतेरस और दीपावली के मौके पर इसे खास तौर पर सजाया जाता है। 

710

एंटीलिया में पूजा-पाठ के लिए बनाया गया एक और कक्ष। इसमें भी लक्ष्मी, गणेश और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। धनतेरस और दीपावली के मौके पर इसे खास तौर पर सजाया जाता है। 

810

धनतेरस और दीपावली के मौके पर नीता अंबानी सबसे महंगी साड़ी और जूलरी पहनती हैं। पति मुकेश अंबानी के साथ उनकी यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है। 

910

धनतेरस और दीपावली के मौके पर अंबानी फैमिली के सभी मेंबर एक साथ जुटते हैं। इस मौके पर ईशा अंबानी जरूर आती हैं। इन तस्वीरों में ईशा अंबानी ट्रेडिशनल ड्रेसेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

1010

नीता-मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की भव्यता देखने लायक है। इसके बारे में दुनिया भर के मीडिया में काफी लिखा गया है। यह दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। इसकी कीमत 200 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। एंटीलिया के एक कक्ष में ली गई नीता अंबानी की यह तस्वीर उनकी सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक है।  

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories