अब घर बैठे कमाएं पैसा, मुकेश अंबानी की जियो दे रही मौका; यहां जान लीजिए कैसे और करना क्या है

बिजनेस डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है। लॉकडाउन की वजह से कई कंपनियों के कारोबार पर बहुत बुरा असर पड़ा है। कंपनियां लोगों को काम से हटा भी रही हैं। ऐसे में, लोग कमाई के दूसरे जरिए के बारे में सोच रहे हैं। रिलायंस जियो ने एक ऐप के जरिए फोन का रिचार्ज कर कमाई का बेहतरीन मौका उपलब्ध कराया है। इसके लिए किसी तरह के इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं है और ना ही कोई डॉक्युमेंट देना होगा। जानें इसके बारे में डिटेल्स।
 

Asianet News Hindi | Published : May 21, 2020 5:31 AM IST / Updated: May 21 2020, 03:58 PM IST

110
अब घर बैठे कमाएं पैसा, मुकेश अंबानी की जियो दे रही मौका; यहां जान लीजिए कैसे और करना क्या है

जियो के ऐप से करें रिचार्ज
रिचार्ज के इस काम के लिए एक ऐप की जरूरत पड़ेगी। यह  है जियो का JioPOS Lite ऐप। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके जरिए फोन रिचार्ज करने पर कमीशन 4.16 फीसदी मिलेगा। 

210

कैसे करें ऐप पर रजिस्टर
इसके लिए सबसे पहले  JioPOS Lite को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उसे ओपन कर Allow All पर टैप करना होगा। इसमें एसएमएस, कॉन्टैक्ट और लोकेशन के एक्सेस की मंजूरी देनी होगी। फिर साइन इन और साइन अप का पेज दिखेगा, जिसमें साइन अप पर टैप करें। इसमें अपनी मेल आईडी और जियो नंबर डालना होगा। यहां ओटीपी के ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद कुछ ही सेकंड के भीतर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। 
 

310

आगे की प्रॉसेस
ओटीपी डालने के बाद Validate OTP पर टैप करना होगा। फिर सिस्टम अपने आप ओटीपी को वैलिडेट करेगा। इसके बाद मोबाइल स्क्रीन पर आपकी ईमेल आईडी और दूसरे डिटेल्स दिखाई पड़ेंगे। यहां Choose your work location पर टैप करना होगा। इसके बाद एक मैप दिखेगा, जहां पिन ड्रॉप को सही पते पर लाना होगा और  Done पर टैप करना होगा। इसके बाद नियम और शर्तों के बॉक्स पर टिक कर Continue पर टैप करना होगा। इतना करते ही आपका नंबर रिचार्ज करने के लिए रजिस्टर्ड हो जाएगा। यहां Done का ऑप्शन आएगा, जिस पर टैप कर आपको आगे बढ़ना होगा।

410

mPin जनरेट करने की प्रॉसेस
दूसरों का फोन रिचार्ज करने के लिए आपको  mPin जनरेट करना होगा। इसकी जरूरत यूजर को हर ट्रांजैक्शन को मान्य करने के लिए होगी। इसके लिए फिर से ऐप को ओपन करके साइन इन पर टैप करना होगा। इसके बाद अपना जियो नंबर डाल कर जनरेट ओटीपी पर टैप करना होगा। इसके बाग एक दूसरी ओटीपी मिलेगी। इस ओटीपी को डाल कर Validate OTP पर क्लिक करना होगा। अब 4 नंबर का mPin डाल कर और उसे दोबारा डाल कर कन्फर्म करना होगा। इसके बाद फिर सेटअप पर टैप करना होगा। 

510

वॉलेट में कैसे करें पैसे ऐड
इस प्रॉसेस के पूरा होने के बाद आपको अपने डिजिटल वॉलेट में पैसा डालना होगा। इसके लिए होमपेज पर वॉलेट बैलेंस में Load Money पर टैप करना होगा। आप चाहें तो बायीं तरफ जा कर लैडर पर भी इस ऑप्शन को चुन सकते हैं। इसके बाद आपको डिजिटल वॉलेट के लिए अमाउंट डालना है। इसके लिए आप वहां दिए गए ऑप्शन पर टैप कर संकेत हैं, जिसमें 500, 100 रुपए का अमाउंट का ऑप्शन दिखेगा। इस अमाउंट में आपका मार्जिन भी शामिल होगा। लेकिन इसके लिए जॉइनिंग फीस 1000 रुपए है। इतने अमाउंट का बैलेंस आपको डालना होगा। इसके बाद आप कम से कम 200 रुपए और अधिकतम जितना चाहें, उतनी राशि का बैलेंस रख सकते हैं। 

610

इसके बाद क्या करें
बैलेंस का ऑप्शन सिलेक्ट करने के बाद आप Proceed पर टैप करें। इसमें आप कई माध्यम से पैसा डाल सकते हैं। आप यूपीआई, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, जियो मनी, पेटीएम का पैसा डालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कोई भी ऑप्शन सिलेक्ट करके आप ट्रांजैक्शन पूरा कर सकते हैं। जब यह प्रॉसेस पूरी हो जाएगी तो पैसा वॉलेट में आने का मैसेज दिखेगा। इसके बाद आपको Done पर टैप करना होगा। 
 

710

कैसे करें रिचार्ज
रिचार्ज करने के लिए आपको होम स्क्रीन या लैडर पर रिचार्ज को टैप करना होगा। यहां ग्राहक का जियो नंबर डाल कर सबमिट पर टैप करना होगा। इसक बाद लिस्ट में से प्लान चुन कर Buy पर टैप करना होगा। फिर अपना mPin डाल कर इसे वैलिटेड करना होगा। इसके बाद ट्रांजैक्शन आईडी के साथ स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा। अंत में  Done पर टैप करने पर प्रॉसेस पूरी हो जाएगी।

810

कैसे जानें अपनी कमाई
रिचार्ज करने के बाद आपको क्या कमाई हुई, यह जानने के लिए आप होम स्क्रीन पर लैडर या My Earnings पर जाएं। यहां से आप वॉलेट में पैसे ऐड कर सकते हैं। ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने के लिए पासबुक पर जाएं। यहां 20 दिन के ट्रांजैक्शन देखे जा सकते हैं। Load Money और रिचार्ज ऑप्शन पर भी इसे देखा जा सकता है।    
 

910

फायदे की है स्कीम
यह स्कीम बेहद फायदे की है। इसमें सबस बड़ा फायदा तो यह है कि इसक लिए कोई बड़ी रकम इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए अलग से किसी जगह या या दूसरे सामान की जरूरत नहीं पड़ती। इस काम को आप कहीं भी पह कर कर सकते हैं।
 

1010

हर महीने अच्छी आमदनी
इसमें आप जितना ज्यादा रिचार्ज कराएंगे, आपकी आमदनी उतनी ही बढ़ती जाएगी। इसके लिए आपको अपने संपर्क का दायरा बढ़ाना होगा। जो लोग फैन रिचार्ज करने के लिए बाजार में किसी शॉप पर जाते हैं, उन्हें अपने मुहल्ले में घर के पास ही यह सुविधा मिलेगी तो वे इसका जरूर फायदा उठाना चाहेंगे।   
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos