होने वाली सास नीता अंबानी के कहने पर राधिका मर्चेंट ने पहनी थीं साड़ी, स्टाइल और फैशन में नहीं है कोई जवाब

बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) की होने वाली 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) वैसे  तो जो कुछ भी पहनती हैं, उसमें कमाल की नजर आती हैं, लेकिन पारंपरिक ड्रेसेस के मामले में वे नीता अंबानी की सलाह को जरूर मानती हैं। बता दें कि खास मौकों पर नीता अंबानी को साड़ी पहनना बहुत पसंद है। वे इस बात का ख्याल रखती हैं कि उनकी बहू और बेटी ने क्या पहना है और इसके लिए वे उन्हें सलाह भी देती हैं। नीता अंबानी की सलाह को मानने से कोई इनकार नहीं कर सकता। राधिका मर्चेंट को वैसे तो वेस्टर्न ड्रेसेस पहनना काफी पसंद है, लेकिन अपनी होने वाली सास नीता अंबानी के कहने पर उन्होंने साड़ी पहनी थी। नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट को कई बेशकीमती साड़ियां और लहंगे गिफ्ट में दिए हैं। अंबानी फैमिली में होने वाले खास आयोजनों में राधिका मर्चेंट साड़ी और लहंगे में ही नजर आती हैं। अब नीता अंबानी दादी बन गई हैं। अंबानी फैमिली में अब सबकी यही इच्छा है कि जल्द ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो जानी चाहिए। खुद मुकेश अंबानी भी इस शादी में देर नहीं करना चाहते हैं। अब लोगों को बस इंतजार इस बात का है कि कब यह शादी होती है। देखें साड़ी और लंहगे में राधिका मर्चेंट की कुछ खास तस्वीरें। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 16, 2020 9:48 AM IST

111
होने वाली सास नीता अंबानी के कहने पर राधिका मर्चेंट ने पहनी थीं साड़ी, स्टाइल और फैशन में नहीं है कोई जवाब
अरमान जैन-अनिशा मल्होत्रा की रिसेप्शन पार्टी में नीता अंबानी के साथ-साथ उनके परिवार के बाकी सदस्य भी शामिल हुए थे। इसमें राधिका मर्चेंट के स्टाइल ने हर किसी को उनका कायल कर दिया। इस दौरान राधिका मर्चेंट सीक्विन साड़ी में नजर आई थीं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि उनका यह स्टाइल पूरी तरह एक नई बहू के जैसा था।
211
इस पार्टी में राधिका मर्चेंट फेमस डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई सीक्विन साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिसके साथ फ्लोरल बोटकट ब्लाउज उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने हीरे का हार और मैचिंग इयररिंग्स पहना था। यह साड़ी पहनने की सलाह उन्हें नीता अंबानी ने दी थी।
311
राधिका मर्चेंट को लाखों रुपए कीमत की यह साड़ी नीता अंबानी ने गिफ्ट की थी। ठीक ऐसी ही साड़ी ईशा अंबानी ने भी पहनी थी। मैचिंग साड़ी में दोनों की खूबसूरती देखते ही बनती थी।
411
राधिका मर्चेंट ने अपनी बहन अंजलि मर्चेंट की शादी में भी साड़ी पहनी थी। अंजलि मर्चेंट की शादी इस साल की शुरुआत में ही गोवा में हुई है। इस मौके पर उनकी मां शैला मर्चेंट भी साड़ी में दिखी थीं।
511
नीता अंबानी की गिफ्ट की गई खास तौर पर डिजाइन करवाई गई बेशकीमती साड़ी में राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अपने होने वाले पति अनंत अंबानी के साथ। इस तस्वीर में सब बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
611
राधिका मर्चेंट लहंगे में भी बहुत खूबसूरत नजर आती हैं। रेड कलर का गोल्डन वर्क वाला यह लहंगा उन्हें नीता अंबानी ने ही गिफ्ट किया है।
711
ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के साथ राधिका मर्चेंट की यह तस्वीर भी बेहद खूबसूरत है। इसमें दोनों ने मिलते-जुलते कलर वाली ड्रेस पहनी है, वहीं ईशा अंबानी चमकीली ड्रेस में नजर आ रही हैं।
811
नीता अंबानी अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट को बहुत ज्यादा चाहती हैं और उनका काफी ख्याल रखती हैं। नीता अंबानी गणपति-पूजन के लिए राधिका अंबानी को अपने साथ ले जा रही हैं।
911
राधिका मर्चेंट लहंगे और दूसरी ट्रेडिशनल ड्रेसेस में भी काफी खूबसूरत लगती हैं। वे बेहद मासूम हैं। वहीं, वेस्टर्न ड्रेसेस में भी उनकी खूबसूरती देखने लायक होती है।
1011
इस तस्वीर में ईशा अंबानी और श्लोका मेहता ने खास स्टाइल में साड़ी पहन रखी है, वहीं राधिका मर्चेंट ने रेड कलर का गाउन पहना है। सबने लाइट जूलरी पहनी है।
1111
इस तस्वीर में नीता अंबानी जहां बेहद कीमती और सुंदर साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं राधिका मर्चेंट ने भी खास स्टाइल में लहंगे और चोली को साड़ी की तरह पहन रखा है। दोनों एंटीलिया में भगवान बुद्ध की मूर्ति के पास खड़ी हैं। यह वाकई एक क्लासिक तस्वीर है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos