नीता अंबानी की 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट भी ही हैं बेशकीमती Jewellery की शौकीन, देखें Photos

बिजनेस डेस्क। ऐसी चर्चा चल रही है कि अब राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी जल्द ही देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) से होगी। अनंत अंबानी पूरी तरह फैमिली के बिजनेस की जिम्मेदारियां संभालने में लग गए हैं। ऐसे में, अंबानी फैमिली और मर्चेंट फैमिली भी चाहती है कि दोनों की शादी अब हो जानी चाहिए। बता दें कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी लंबे समय से एक-दूसरे से डेट कर रहे हैं। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी के मौके पर यह खबर फैली थी कि दोनों की सगाई हो चुकी है, लेकिन जियो प्लेटफॉर्म्स के एक स्पोक्सपर्सन ने इसे अफवाह बताया था। इसी मौके पर सबको पता चला था कि राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की लॉन्ग टाइम फ्रेंड हैं। उसी समय से अंबानी फैमिली ने राधिका मर्चेंट को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। नीता अंबानी अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट को बहुत चाहती हैं और उनका खास ख्याल रखती हैं। वहीं, मुकेश अंबानी और फैमिली के सभी लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नीता अंबानी को बेशकीमती जूलरी का बहुत शौक है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी जूलरी का कलेक्शन है। अपनी बड़ी बहू श्लोका मेहता को नीता अंबानी ने करोड़ों रुपए का हीरों का हार गिफ्ट किया था। राधिका मर्चेट की लाइफस्टाइल भी बेहद लग्जीरियस है और उन्हें भी जूलरी का काफी शौक है। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की शादी के मौके पर उन्हें बेशकीमती जूलरी में देखा गया। कई बार तो उन्हें और ईशा अंबानी को एक ही जैसा जूलरी में देखा गया। राधिका मर्चेंट के पास भी जूलरी का शानदार कलेक्शन है, जिसकी कीमत का अंदाज लगा पाना आसान नहीं है। देखें उनका जूलरी कलेक्शन। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2020 9:17 AM IST

111
नीता अंबानी की 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट भी ही हैं बेशकीमती Jewellery की शौकीन, देखें Photos
राधिका मर्चेंट ने पोलकी और एमरेल्‍ड का यह नेकलेस पहन रखा है। खास बात है कि नीता अंबानी भी इस जूलरी को काफी पसंद करती हैं। उन्हें भी कई मौकों पर ऐसा नेकलेस पहने देखा जा चुका है। यह तस्वीर आकाश अंबानी की शादी के मौके की है।
211
राधिका मर्चेंट का मोतियों का यह हार भी बेहद महंगा है। इसके साथ उन्होंने हीरे के झुमके पहन रखे हैं। राधिका मर्चेंट की यह जूलरी खास तौर पर डिजाइन की गई है। इसमें उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है।
311
राधिका मर्चेंट आकाश अंबानी की शादी के हर फंक्शन में शामिल हुई थीं। इस मौके पर वे अलग-अलग ड्रेसेस और जूलरी में नजर आईं, लेकिन कई बार उन्होंने जूलरी रिपीट भी की। इस पर भी मीडिया की निगाह रही।
411
इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट ईशा अंबानी और अपनी होने वाली जेठानी श्लोका मेहता के साथ नजर आ रही हैं। श्लोका मेहता ने अपनी सास नीता अंबानी का गिफ्ट किया करोड़ों का हार पहन रखा है, वहीं राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी ने गोल्ड और डायमंड का नेकलेस पहना है।
511
अलग-अलग ड्रेसेस और जूलरी में सजीं राधिका मर्चेंट की मनमोहक छवि। ये तस्वीरें भी आकाश अंबानी की शादी के फंक्शन की हैं।
611
इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट ने डायमंड का बहुत ही महंगा नेकलेस पहन रखा है। उन्होंने मांग टीका भी पहना है, जो डायमंड का है। यह खास तौर पर डिजाइन की गई जूलरी है।
711
अपने होने वाले पति और प्रेमी अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट। इस तस्वीर में भी वे कीमती स्टोन जड़े हीरे के नेकलेस और मांग टीके में नजर आ रही हैं।
811
इस तस्वीर में ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट बिल्कुल एक ही डिजाइन वाली हार पहने दिख रही हैं। यह डायमंड नेकलेस बेशकीमती है। दोनों को कई बार एक ही तरह की जूलरी में देखा जा चुका है।
911
राधिका मर्चेंट को 'टाइमलेस ब्यूटी' (Timeless Beauty) कहा जाता है। वे जूलरी नहीं भी पहनें तो भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। उनकी खूबसूरती में एक तरह की मासूमियत है।
1011
राधिका मर्चेंट की यह तस्वीर क्लासिकल है। उन्होंने आकाश अंबानी की शादी के मौके पर खास तौर पर डिजाइन किए गए लाखों की कीमत वाले इस लहंगे में फोटोशूट करवाया था। इस मौके पर उन्होंने बेशकीमती, लेकिन लाइट जूलरी पहनी थी।
1111
अंबानी फैमिली के एल्बम की यह खास ही तस्वीर है। इसमें एवरग्रीन ब्यूटी नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी, बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ दिख रही हैं। सबने करीब-करीब एक ही कलर और मिलती-जुलती डिजाइन वाली ड्रेस पहन रखी है। किसी ने कोई हैवी जूलरी नहीं पहनी है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos