PHOTOS: राधिका मर्चेंट एक कंपनी में करती थीं सेल्स एग्जीक्यूटिव की जॉब, अब बनेंगी नीता अंबानी की छोटी बहू
बिजनेस डेस्क। यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि नीता अंबानी ( Nita Ambani) और मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) एक समय Isprav में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं। यह गोवा में होलिडे होम्स की सेल करने वाली कंपनी है। यह कंपनी बेहद लग्जीरियल विला, बंगला और बड़ी कोठियां सेल करती है। एन्कोर हेल्थकेयर (Encore Healthcare) के सीईओ और वाइस चेयरमैन वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant) की छोटी बेटी राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (New York University) से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया है। उनकी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट (Anjali Merchant) की शादी हो गई है। राधिका मर्चेंट की मां शैला मर्चेंट (Shaila Merchant) अपने पति की कंपनी में बड़ी जिम्मेदारी संभालती हैं। राधिका मर्चेंट तब चर्चा में आईं, जब उन्हें मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और हीरा व्यापारी रशेल मेहता (Russell Mehta) की बेटी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी के फंक्शन में देखा गया। उसी समय यह खुलासा हुआ था कि राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड हैं। बात तो यहां तक सामने आई थी कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने सगाई कर ली है, लेकिन अंबानी फैमिली की तरफ से इसे महज अफवाह बताया गया। बहरहाल, मीडिया में राधिका मर्चेंट को नीता-मुकेश अंबानी की 'छोटी बहू' के तौर पर जाना जाता है। अंबानी फैमिली ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही राधिका मर्चेट और अनंत अंबानी की शादी हो सकती है। नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को काफी मानती हैं। उन्हें अंबानी फैमिली में होने वाले हर फंक्शन में देखा जा सकता है। अक्सर अनंत अंबानी के साथ वे आउटिंग पर जाती हैं। फिलहाल, राधिका मर्चेंट अपनी फैमिली के बिजनेस से जुड़ी हैं।
Asianet News Hindi | Published : Dec 6, 2020 8:38 AM IST / Updated: Dec 06 2020, 02:10 PM IST
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का प्री-वेडिंग फंक्शन स्विट्जरलैंड के St. Moritz में हुआ था। पहली बार इस फंक्शन में राधिका मर्चेंट की तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों को राधिका मर्चेंट की मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट लवलीन रामचंदानी ने शेयर किया था।
राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत हैं। वे काफी मासूम दिखती हैं। राधिका मर्चेंट बिना मेकअप के भी जरा भी कम खूबसूरत नहीं लगतीं।
राधिका मर्चेंट की यह तस्वीर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के फंक्शन की है। इस शादी से जुड़े हर फंक्शन में राधिका मर्चेंट नजर आई थीं।
राधिका मर्चेंट नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ एक फंक्शन के दौरान नजर आ रही हैं। नीता अंबानी उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करती हैं और हमेशा उनका ख्याल रखती हैं। मुकेश अंबानी को भी अपनी होने वाली छोटी बहू काफी पसंद है।
अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की यह तस्वीर मीडिया में वायरल हो चुकी है। यह इस कपल की बहुत ही अच्छी तस्वीरों में से एक है।
ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के साथ राधिका मर्चेंट की तस्वीर। यह तस्वीर भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के मौके की है।
राधिका मर्चेंट अपनी होने वाली सास नीता अंबानी की आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स के मैचों को देखने जरूर जाती हैं। यह उसी मौके की तस्वीर है, जब वे कार से उतर कर स्टेडियम की तरफ जा रही हैं। उनके साथ सिक्युरिटी पर्सनल भी हैं।
बेहद लग्जीरियरस लाइफ जीने वाली राधिका मर्चेंट अपनी होने वाली सास नीता अंबानी की तरह सोशल वर्क से भी जुड़ी हैं। इस तस्वीर में वे छोटे स्कूली बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। वे गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए काफी काम करती हैं।
राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता की यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है। दोनों ने खास तौर पर डिजाइन किया गया लहंगा पहना है। साथ ही मैचिंग जूलरी भी पहन रखी है। यह तस्वीर भी श्लोका मेहता की शादी के मौके की है।
एक गेम इवेंट के दौरान नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट। इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट बहुत ही मासूम लग रही हैं।
इस तस्वीर से जाहिर है कि राधिका मर्चेंट अंबानी फैमिली का हिस्सा बन चुकी हैं। इस तस्वीर में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की मौजूदगी यही कहती है कि अब वे सच में अंबानी फैमिली की 'बहू' हैं।