PHOTOS: ग्लैमर और स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं ईशा अंबानी, देखें उनका अंदाज

बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की इकलौती बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) का नाम साल 2008 में ही फोर्ब्स (Forbes) मैगजीन ने दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रखा था। ईशा अंबानी ने की अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की है। उन्होंने अमेरिका के ही स्टैनफोर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से भी डिग्री ली है। पढ़ाई पूरी करने के बाद ईशा अंबानी फैमिली के बिजनेस से जुड़ गईं। साल 2014 में ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्टीज (RIL) की सब्सिडियरी कंपनियां रिलायंस जियो (Reliance Jio) और रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) के निदेशक मंडल में शामिल हो गईं। ईशा अंबानी ने ही साल 2015 में जियो की 4 G सर्विस की शुरुआत की थी। अब वे पूरी तरह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल का कामकाज देख रही हैं। उनकी शादी पीरामल ग्रुप (Piramal Group) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल (Anand Piramal) से हुई है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं ईशा अंबानी की कुछ ग्लैमरस और स्टाइलिश फोटोज।

Asianet News Hindi | Published : Oct 26, 2020 5:56 AM IST

112
PHOTOS: ग्लैमर और स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं ईशा अंबानी, देखें उनका अंदाज

ईशा अंबानी कई फैशन मैगजीन के कवर पेज पर आ चुकी हैं। उनका नाम देश की बड़ी सेलिब्रिटीज में आता है। इस ब्लैक ड्रेस में ईशा अंबानी का यह अंदाज बेहद खास है। 

212

ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल बेहद लग्जीरियस है। उनके फैशन और स्टाइल को बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस तक फॉलो करती हैं।

312

ईशा अंबानी की ड्रेसेस और जूलरी की कीमत का अंदाज लगा पाना आम आदमी के लिए आसान नहीं है। वे देश-विदेश के मशहूर डिजाइनर्स की खास तौर पर डिजाइन की गई ड्रेसेस पहनती हैं। उनकी जूलरी की कीमत करोड़ों में होती है। 

412

खूबसूरती के मामले में ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी से जरा भी कम नहीं हैं। दोनों को देखने के बाद यह कह पाना मुश्किल होगा कि मां और बेटी में कौन ज्यादा खूबसूरत है। 

512

भाभी श्लोका मेहता के साथ ईशा अंबानी की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर। श्लोका मेहता का अंदाज भी बड़ा प्यारा है। 

612

एक मीडिया इवेंट में भाई आकाश अंबानी के साथ ईशा अंबानी। फैमिली बिजनेस में भी दोनों साथ काम करते हैं। आकाश अंबानी और ईशा अंबानी जुड़वां भाई-बहन हैं।

712

ईशा अंबानी बेहद खूबसूरत हैं। इन फोटोज में उनके ग्लैमरस अंदाज को देखा जा सकता है। 

812

एक बिजनेस इवेंट में अपनी मां नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी। दोनों बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। 

912

ईशा अंबानी को कई फैशन इवेंट में भी शामिल होना पड़ता है। ऐसे मौकों पर उनकी स्टाइल देखते ही बनती है। बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी फैशन में उनका मुकाबला नहीं कर सकतीं। यह तस्वीर देख कर यही कहा जा सकता है। 

1012

ईशा अंबानी को बिजनेस से जुड़े कामों की वजह से कम ही समय मिल पाता है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। इस तस्वीर में उनकी यह मुस्कान किसी का मन मोह लेगी।  

1112

एक फैशन मैगजीन के कवर पेज पर ब्लैक आउटफिट में ईशा अंबानी। ये किसी भी मॉडल से कम नजर नहीं आ रहीं।

1212

इस कोलाज में ईशा अंबानी के ये अंदाज बेहद खास हैं। वे किसी टॉप एक्ट्रेस या मॉडल से कम नजर नहीं आ रहीं। अंबानी फैमिली में खूबसूरती के मामले में कोई किसी से कम नहीं है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos