Success Story: झूठे बर्तन मांजने वाली लड़की कैसे बनीं ब्यूटी क्वीन? ताज पहन पापा के ऑटोरिक्शा में बैठ आई घर

Published : Feb 21, 2021, 06:28 PM ISTUpdated : Feb 21, 2021, 06:37 PM IST

करियर डेस्क. Manya Singh Success Story: आपने बहुत सी फिल्मी कहानियां सुनी होंगी जिसमें कोई लड़का या लड़की घर से भागकर हीरो-हीरोइन बनने निकल पड़ते हैं। आज के टाइम में ये सब पुरानी बातें लगती हैं। पर वाकई ऐसा नहीं है ये हिंदुस्तान है जहां कभी भी कुछ भी फिल्मी हो सकता है। हम आपको आज एक ऐसी ही कहानी सुनाने रहे हैं जिसमें 14 साल की मासूम बच्ची ब्यूटी क्वीन बनने गांव से भाग गई थी। गांव से निकल उसने ट्रेन पकड़ी और शहर में आकर ऑडिशन पर ऑडिशन देती रही। एक समय था जब वो दूसरों के घरों में झूठे बर्तन मांजती थी। 15 साल की उम्र में उसने टीवी पर ब्यूटी क्वीन का शो देख लिया और तबसे उस ताज को जीतने को ही जुनून बना लिया। पिज्जा हट से लेकर कॉल सेंटर में काम किया और आज साल 2021 में उसके सिर पर फेमिना मिस इंडिया फर्स्ट रनर अप का ताज सजा है। मिस इंडिया प्रतियोगिता 2020 में वो दूसरे नंबर पर रहीं और शो से अपने पिता के साथ ऑटोरिक्शा में घर लौटी। मान्या सिंह के संघर्ष और सफलता की ये कहानी दिल छू लेने वाली है-

PREV
117
Success Story: झूठे बर्तन मांजने वाली लड़की कैसे बनीं ब्यूटी क्वीन? ताज पहन पापा के ऑटोरिक्शा में बैठ आई घर

कोविड महामारी के बीच आयोजित हुई VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। तेलंगाना की मानसा वाराणसी मिस इंडिया बनीं, और उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह फर्स्ट रनरअप और मनिका शियोकांडा सेकेंड रनरअप रहीं। सोशल मीडिया पर मिस इंडिया से ज्यादा मान्या की चर्चा हो रही है। क्योंकि मान्या एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की बेटी हैं और बड़े संघर्ष से यहां तक पहुंची हैं।

217

मान्या ने खुद सोशल मीडिया पर अपने संघर्ष की कहानी बयां की तो लोग सुनकर दंग रह गए। उनकी कहानी सुनकर कोई भी यकीन न करें कि गांव में बर्तन मांजने वाली लड़की आज बेहद खूबसूरत ब्यूटी क्वीन का ताज जीत ले गई।

317

मान्या सिंह के पिता ऑटो ड्राइवर हैं। मान्या का बचपन कई मुश्किलों से गुज़रा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने खाने और नींद के बिना कई रातें बिताई हैं। मैंने अपनी कई दोपहर मीलों तक चलने में बिताई हैं। मेरे खून, पसीने और आंसुओं की बदौलत अपने सपने को पूरा करने का साहस जुटा पाई। एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की बेटी होने के नाते, मुझे कभी स्कूल जाने का मौका नहीं मिला, क्योंकि मैंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।"

 

417

ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के साथ मान्या ने बताया, मैं 14 साल की उम्र में गांव से ट्रेन पकड़कर घर से मुंबई भाग गई थी। मुझे गांव में रहकर सारी जिंदगी बर्तन नहीं मांजने थे। मैं 14 साल की उम्र में घर से मुंबई भाग गई थी। स्कूल-पढ़ाई सब छूट गया था।

517

मान्या ने जब घर में बड़ी होकर ब्यूटी क्वीन बनने की बात कही तो सब उनपर हंसे थे। उनके ताऊ ने कहा कि ज्यादा पढ़-लिखकर भी लड़कियों की शादी ही होती है। घरों में बर्तन मांजने वाली जिंदगी के डर से मान्या घर छोड़कर भाग गईं।

617

मुंबई पहुंचकर मान्या ने पिज्जा हट कंपनियों में काम करके अपना गुजारा किया। वो दिन में पढ़ती थीं और शाम को बर्तन धोती थीं, रात को कॉल सेंटर में काम करती थी। इस तरह दो साल तक वो सपनों के शहर में खुद को सेटल करती रही।

717

मान्या ने बताया, "मुंबई में आने के 2 साल बाद मैंने पापा को फोन किया तो वो बहुत रोए। मैंने उन्हें कह दिया कि मुंबई ही मेरी असली जगह ये ही मैं हूं और वो ताज मैं जीतकर रहूंगी। पापा ने अगले दिन कहा ठीक है इस जर्नी में हम भी तुम्हारा साथ देंगे। मान्या के माता-पिता मुंबई चले आए और बेटी के साथ रहने लगे। यहां उनके पिता ने एक ऑटो रिक्शा खरीद लिया और इस तरह घर चलाने लगे। मान्या की मां ने गहने गिरवी रखकर बेटी की फीस भरी थी।

817

पिता के साथ मान्या भी परिवार को फाइनेंसियली सपोर्ट कर रही थीं। वो दिन-रात कंपनियों में ऑडिशन तो दे ही रही थीं साथ ही 15 हजार सैलरी पर एक कॉल सेंटर में काम भी करती थीं।

917

मान्या की पढ़ाई पूरी नहीं हुई थी और उन्हें अंग्रेजी भी नहीं आती थी। इस वजह से वो ऑडिशन में लगातार रिजेक्ट होती रहीं। कोई कह देता शक्ल अच्छी नहीं है तो कोई कह देता अंग्रेजी नहीं आती गंवार चली मिस इंडिया बनने। उन्होंने लगभग 10 से ज्यादा ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

1017

रिजेक्शन के बाद मान्या ने खुद पर काम किया और पिज्जा हट और कॉल सेंटर में बाकी लड़कियों की चालृढाल अंग्रेजी बोलने के अंदाज को गौर करने लगीं। ओवर टाइम करके उन्होंने अपने लिए नए कपड़े खरीदे। अंग्रेजी सीखी और दिसंबर 2020 में दोगुनी मेहनत से मिस इंडिया का ऑडिशन दिया। कोविड टाइम चल रहा था और मान्या ने अपने 10 बाई 10 के कमरे में ऑनलाइन मिस इंडिया का ऑडिशन खत्म किया। वो डरी हुई थीं लेकिन ऑडिशन अच्छा हुआ और वो सलेक्ट हो गईं।

1117

VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले का आयोजन मुंबई के प्लश होटल में किया गया। इस इवेंट में नेहा धूपिया, नेहा धूपिया, चित्रांगदा सिंह, पुलकित सम्राट और प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक शामिल थे। वहीं बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया।

 

(पापा के हाथों ताज पहनतीं मान्या, फोटो सोर्स ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे)

1217

मानसा वाराणसी शो की विनर बनीं तो मान्या पहली रनर अप चुनी गईं। खुशी कम हैरानी के साथ मान्या मंच पर ही रो पड़ी थीं।

1317

मान्या कहती हैं कि, आज मैं इस मंच पर सिर्फ अपने माता-पिता और भाई की वजह से हूं। इन्होंने मुझे सिखाया कि अगर खुद पर विश्वास है तो सपने पूरे होते हैं।" उनके पिता ने उनपर भरोसा किया और सीख दी कि सपनों के लिए सच्ची लगन से मेहनत करो तो जरूर पूरे होते हैं। मान्या ओमप्रकाश सिंह आज अपने सिर पर मिस इंडिया फर्स्ट रनरअप का ताज लेकर लौटीं।

1417

वे पिता के ऑटोरिक्शा में बैठकर ही अपनी बस्ती लौटीं। हाथ में तिंरगा लेकर लोगों का अभिवादन किया। मां के पैर छुए और पिता के आंसू पोछे। मान्या को सोशल मीडिया पर भी लोगों का बहुत प्यार मिला।

1517

बस्ती में मान्या का धूमधाम से स्वागत हुआ इस दौरान वो तिरंगा हाथ में लिए पोज देती नजर आईं।

1617

शो जीतकर मान्या ने इंस्टाग्राम पर जीता हुआ ताज अपनी मां और पिता के सिर पर सजाया। इंस्टाग्राम पर मान्या लिखती हैं कि उनकी मां उनसे बहुत ज्यादा सुंदर हैं और वो मजबूती से साथ खड़ी रहीं। मैं अपनी मां की जैसी ही बनना चाहती हूं।

1717

दुनियाभर का दुलार समेटकर वो घर पहुंची। बस्ती में उनका भव्य स्वागत हुआ। अब मान्या अपनी अगली कोशिशों में दूसरी प्रतियोगिताओं को जीतने की प्लानिंग में हैं।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories