भारतीय सेना के नए वाइस चीफ बनें लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद, इनके नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

Published : Feb 02, 2021, 12:48 PM ISTUpdated : Feb 02, 2021, 12:51 PM IST

करियर डेस्क. लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती (Lt General CP Mohanty) को नए उप सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी (S.K. Saini) के स्थान पर 1 फरवरी, 2021 को पद ग्रहण किया। एसके सैनी 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो गए थे। मोहंती सेना के 42वें उप प्रमुख हैं। आइए जानते हैं नए वाइस चीफ के जीवन से जुड़ी ये जरूरी बातें- 

PREV
17
भारतीय सेना के नए वाइस चीफ बनें लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद, इनके नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

साउथर्न आर्मी कमांडर रहे मोहंती को पाकिस्तान और चीन के साथ सीमाओं और असम में सक्रिय आतंकवाद रोधी अभियानों में अनुभव है। उन्होंने कांगो में एक बहुराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र ब्रिगेड का नेतृत्व भी किया है। 

27

लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने चार दशक के अपने सेवाकाल में कई अहम पदों पर काम किया है। उप सेना प्रमुख के पद पर नियुक्ति से पहले वह सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख थे। लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडगवासला से शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा और वह 12 जून 1982 को राजपूत रेजिमेंट में शामिल हुए थे।

 

उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा की कमान संभालने के अलावा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बहुराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र ब्रिगेड का नेतृत्व किया है।

37

पदभार संभालने से पहले ही वाइस चीफ ने चीनी सेना का देश में घुसपैठ पर कड़ी आपत्ती जताई। पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना बल का आधुनिकीकरण करने और चीन-पाकिस्तान की ओर से उत्पन्न होने वाले खतरों से एक साथ निबटने की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। मोहंती ने कहा था कि दुनियाभर में युद्धक्षेत्र तेजी से बदल रहे हैं और सेनाबल में भी आधुनिकीकरण जरूरी है।

47

सीपी मोहंती का फैमिली बैकग्राउंड

 

लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती का जन्म ओडिशा के जगतसिंहपुर के जयबाड़ा गांव में हुआ था। वे राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और राजपूत रेजिमेंट से 1982 बैच के इन्फैंट्री ऑफिसर हैं।

57

इस मौके पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी। बता दें कि मोहंती का जन्म ओडिशा में हुआ है।

67

पटनायक ने इसका जिक्र करते हुए लिखा था, ‘ओडिशा में जन्मे चांडी प्रसाद मोहंती को सेना का अगला उप प्रमुख चुने जाने पर बधाई। ओडिशा के लिए यह गर्व का दिन। आप अपनी नई जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएं यह आशा है।’ 

77

उप सेना प्रमुख  से जुड़े जरूरी तथ्य

 

बता दें कि उप सेना प्रमुख (Vice Chief) भारतीय सेना का दूसरा सबसे उच्च श्रेणी का अधिकारी होता है। कार्यालय एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर रखा गया है। 
 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories