इन विभागों में निकली हैं बंपर भर्तियां, 30 हजार से 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Published : Apr 19, 2022, 03:09 PM IST

करियर डेस्क. अगर आप सरकारी नौकरी (government job) की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। अप्रैल महीने में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। किसी विभाग में भर्ती के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है तो किसी में ग्रेजुएट। जो कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं वो कैंडिडेट्स इस पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए कैंडिडेट्स की योग्यता क्या होनी चाहिए, सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी सारी डिटेल्स नीचे दी गई है। आइए जानते हैं किस विभाग में कितने पदों के लिए भर्ती निकली है।   

PREV
18
इन विभागों में निकली हैं बंपर भर्तियां, 30 हजार से 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

दिल्ली यनिवर्सिटी में भर्ती
टीचिंग के फील्ड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है। किरोड़ीमल कॉलेज के लिए यह भर्ती होगी। 110 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। ऑफिशियल वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाकर कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इन पोस्टों के लिए कैंडिडेट्स के पास मास्टर डिग्री होनी जरूरी है। कैंडिडेट्स को फीस के रूप में 500 रुपए देने होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

28

सैनिक स्कूल में भर्ती
सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए ऑफलाइन अप्लाई किया जाएगा। अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अप्रैल है। ये भर्ती 14 पदों के लिए है। इसके लिए कैंडिडेट्स की अलग-अलग योग्यता तय की गई है। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। सिलेक्शन रिटेन एग्जाम और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

38

हेडमास्टर पोस्ट के लिए भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेडमास्टर के 6421 पदों पर भर्ती निकाली है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 अप्रैल 2022 है। कैंडिडेट्स bpsc.bih.nic.in या onlinebosc.bihar.gov.in पर जाकर भर्ती की डिटेल्स देख सकते हैं। 50 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी पास करने वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के पास बीएड, बीएएड, बीएससी एड की डिग्री भी होनी चाहिए। यहां देखें नोटिफिकेशन। 

48

दिल्ली परिवहन निगम में भर्ती
दिल्ली परिवहन निगम ने कॉन्ट्रेट बेस पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती 357 पदों के लिए है।  ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 04 मई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट dtc.nic.in से अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास डिप्लोमा और ITI की डिग्री या सर्टिफिकेट होना चाहिए।  अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 35 साल के बीच में होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स इस खबर को पढ़ें। 

58

पटना हाईकोर्ट में भर्ती
हाईकोर्ट में नौकरी का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए पटना हाईकोर्ट ने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती 6 माह के कॉन्ट्रेक्ट बेस पर है इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटेन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।  अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स की उम्र  18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को हर महीने 30 हजार रुपए की सैलरी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें 

68

इंटेलिजेंस ब्यूरो में बने अधिकारी
अगर इंटेलिजेंस ब्यूरो में नोकरी करना चाहते हैं तो आपका सपना साकार हो सकता है। IB ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कैंडिडेट्स गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ये भर्ती 150 पदों के लिए है। लास्ट डेट 7 मई 2022 है। इन पदों के लिए वही अप्लाई कर सकता है जिसके पास GATE स्कोर कार्ड होगा। इसके साथ-साथ बीई, बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को  44,900 से 1,42,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें।

78


रेलवे में भर्ती 
रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी मौका है। साउथ-वेस्टर्न रेलवे ने गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए भर्ती जारी की है। भर्ती 147 पदों के लिए है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 अप्रैल 2022 है।  rrchubli.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  कैंडिडेट्स की आयु 18 से 42 साल तक होनी चाहिए। कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

88

SBI मे भर्ती
बैंक में नौकरी करने वालों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मौका दिया है। यहां ऑफिसर पोस्ट की भर्ती निकाली गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 अप्रैल। sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories