भारत रत्न से सम्मानित नागरिक को पैसे नहीं ये सुविधाएं देती है सरकार, इन्हें मिलता है डिप्लोमैटिक पासपोर्ट

करियर डेस्क. भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) मंगलवार (28 सितंबर ) को अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है जबकि साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान कला, साहित्य, सार्वजनिक सेवा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है। भारत रत्न से सम्मानित नागरिक को सरकारें कई तरह की सुविधाएं देती हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की उन्हें सम्मान के दौरान पैसे नहीं दिए जाते हैं। आइए जानते हैं भारत रत्न से सम्मानित नागरिकों को देश में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं।  

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2021 6:14 AM IST

17
भारत रत्न से सम्मानित नागरिक को पैसे नहीं ये सुविधाएं देती है सरकार, इन्हें मिलता है डिप्लोमैटिक पासपोर्ट

भारत रत्न से सम्मानित नागरिक को इनकम टैक्स में छूट दी जाती है। यह सम्मान केवल भारत के राष्ट्रपति देते हैं। 

27

भारत रत्न से सम्मानित नागरिक को VVIP के बराबर का दर्जा दिया जाता है। विदेश यात्रा के दौरान भारतीय दूतावास द्वारा उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान की जाती है।  

37

भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से सिर्फ़ एक प्रमाणपत्र और एक तमगा मिलता है। इस सम्मान के साथ कोई रकम नहीं दी जाती। 

47

जीवनभर भारत में एयर इंडिया के प्रथम श्रेणी की मुफ्त हवाई यात्रा और रेलवे में प्रथम श्रेणी में मुफ्त यात्रा दी जाती है। 

57

भारतरत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) 92 साल की हो गई है। उनका जन्म  28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में हुआ था।  भारत रत्न पाने वालों को अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्यौता मिलता है। 

 

67

भारत रत्न से सम्मानित होने वाले व्यक्ति अगर किसी राज्य में जाते हैं तो राज्य सरकार उन्हें राज्य के अतिथि के रूप में ही उनका स्वागत करती है। राज्य सरकार अतिथि परिवार के सदस्यों (पति / पत्नी और बच्चों) को भी सुविधा प्रदान करती है। व्यक्तिगत स्टाफ और ड्राइवर भी दिए जाते हैं। 

77

भारत रत्न पुरस्कार विजेता एक डिप्लोमैटिक पासपोर्ट (diplomatic passport) के भी हकदार होते हैं। विदेश यात्रा के दौरान भी उन्हें कई सुविधाएं मिलती हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos