2 बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर.
भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बचपन से ही बहुत मेधावी थे। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 मध्यप्रांत जिसे अब मध्य प्रदेश कहा जाता है के महू नगर स्थित सैन्य छावनी में हुआ था। डॉक्टर अंबेडकर ने बॉम्बे विश्वविद्यालय से स्नातक किया। इसके बाद उन्होने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी उच्च शिक्षा प्राप्त की थी।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन के 65 सालों में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक आदि क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने कई ऐसे काम किए, जिन्हें आज भी हिंदुस्तान याद रखता है। मानवाधिकार जैसे दलितों एवं दलित आदिवासियों के मंदिर प्रवेश, पानी पीने, छुआछूत, जातिपाति, ऊंच-नीच जैसी सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए कार्य किए।