करियर डेस्क। राष्ट्रीय गणित दिवस यानी नेशनल मैथमेटिक्स डे (National Mathematics Day 2022) हर साल 22 दिसंबर को मनाते हैं। यह दिन भारत के मशहूर गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। गणित को जीवन के बुनियादी विज्ञान यानी बेसिक साइंस के रूप में भी जाना जाता है। कई लोग इस बात से सहमत होंगे कि पढ़ने और लिखने के अलावा कोई भी सबसे पहले यही सीखता है। गणित लगभग हर पेशे और डेली लाइफ की एक्टिविटी में जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए और लोगों में नंबर्स और काउंटिंग के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से हर साल इस दिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में आइए नेशनल मैथमेटिक्स डे से जुड़े कुछ मशहूर कोट्स, बधाई और शुभकामनाओं पर नजर डालें। इन्हें अपने दोस्त, परिवार रिश्तेदार और टीचर्स से शेयर भी कर सकते हैं।
गणित को वही लोग मूर्ख या स्टुपिड कहते हैं, जो अपनी बुद्धि को माप नहीं सकते। ब्रह्मांड की नब्ज गणित पर निर्भर है। राष्ट्रीय गणित दिवस की शुभकामनाएं।
210
गणित के बिना आप कुछ भी नहीं कर सकते। आपके आसपास सब कुछ गणित है। आपके आसपास सब कुछ नंबर्स हैं। - शकुंतला देवी
310
मशहूर गणितज्ञ पॉल हाल्मोस का कहना है कि गणित को सीखने का एकमात्र तरीका गणित करना है। गणित दिवस की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
410
गैलीलियो गैलीली का कहना है कि प्रकृति को गणितीय भाषा में लिखा गया है। गणित दिवस की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
510
डेविड हिल्बर्ट के अनुसार, गणित कुछ सरल नियमों के अनुसार कागज पर अर्थहीन अंकों के साथ खेला जाने वाला खेल है।
610
इस धरती पर जीतने के लिए सबसे कठिन चीजों में जो है, वो गणित है। इसे वास्तव में आपके ध्यान की जरूरत है। कठिन प्रयास करें और आप इसके प्यार में पड़ जाएंगे। सार
710
नेशनल मैथमेटिक्स डे पर मैं ऐसी कामना करता हूं कि आपके जीवन में सभी सुख कई गुना बढ़ जाएं और आपके सभी दुख कम हो जाएं... आपको बहुत शुभकामनाएं!
810
गणित की सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार समझ लेने के बाद यह बहुत आसान हो जाता है...। आपको राष्ट्रीय गणित दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
910
आइए हम गणित के सभी भय को एक तरफ रखकर और इस विषय को प्यार से अपनाकर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाएं। गणित दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
1010
जीवन की विभिन्न गणनाओं को बेजोड़ तरीके से समझने के लिए गणित से प्रेम किजिए। सभी गणितज्ञों को गणित दिवस की शुभकामनाएं!
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi