हालांकि हिमांशु कुमार काफी विवादों में भी रहे हैं। उनको यूपी सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। उनकी पत्नी के साथ हुए विवादों के कारण वो मीडिया में छाए रहे। साल 2014 में आईपीएस हिमांशु कुमार ने पटना निवासी प्रिया सिंह से शादी की थी। अफयर की पोल खुलने के बाद तलाक की नौबत आ चुकी थी।
तब प्रिया सिंह ने हिमांशु के परिवार पर दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमला करने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। यूपी में योगी सरकार बनने के बाद सरकार के खिलाफ विवादित ट्वीट करने पर हिमांशु कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था। IPS हिमांशु की पत्नी ने उनसे 10 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की थी। ये मामला काफी चर्चा में रहा।