इस SP को कहते हैं सिंघम का अवतार...लेकिन जब खुली अफेयर की पोल तो पत्नी ने दी थी ऐसी सजा

नई दिल्ली.  पुलिस की नौकरी काफी मेहनत मशक्कत का काम मानी जाती है। पुलिस में रहने वाले अफसर इसे समाज सेवा कहते हैं। लोगों की सेवा में दिन-रात तैनात रहने वाले अफसरों को उनके अभूतपूर्ण कामों के लिए सम्मानित भी किया जाता है। पुलिस अफसरों के दबंग अंदाज पर फिल्में भी बहुत बनती रही हैं। खासतौर पर हिंदी फिल्मों में सिंघम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे ही एक रियल लाइफ सिंघम भी हैं जिसका नाम हैं पुलिस अफसर हिमांशु कुमार।  सुल्तानपुर के एसपी रह चुके हिमांशु कुमार सिंघम के अवतार से कम नहीं माना जाता। पर हिमांशु अपने पुलिस की नौकरी से ज्यादा पारिवारिक विवादों के कारण ज्यादा चर्चा में रहे हैं। 

 

आज हम आपको एक ऐसे पुलिस अफसर की कहानी सुना रहे हैं जिसने गुंडों और बदमाशों को तो कब्जे में ले लिया लेकिन खुद की पारिवारिक जिंदगी खबरों में छपकर रह गई। उनके करियर और उनके हिम्मती कामों को छोड़ लोग पति-पत्नि विवाद पर ज्यादा चर्चा करते हैं।

 

 

Asianet News Hindi | Published : Apr 20, 2020 11:56 AM IST / Updated: Apr 20 2020, 06:28 PM IST

17
इस SP को कहते हैं सिंघम का अवतार...लेकिन जब खुली अफेयर की पोल तो पत्नी ने दी थी ऐसी सजा

हिमांशु कुमार सिंह 2010 बैच के आईपीएस हैं। ये फिरोजाबाद में बतौर एसपी पोस्टेड थे। उन्होंने लखनऊ डीजीपी हैडक्वार्टर्स के साथ भी काम किया है। हालांकि वो सुल्तानपुर के एसपी के तौर पर ज्यादा चर्चा में रहे हैं। 

27

यहां हिमांशु ने अपराधियों की कमर तोड़ कर रख दी वही खाकी वर्दी में छिपे दागी वर्दी धारियों को भी नहीं बख्शा था। कई गंभीर अपराधों का खुलासा नेपाल करने पर आम जनमानस ने एसपी को सम्मानित भी किया गया था। 

37

आपको बता दें कि सुल्तानपुर जनपद अपराध का क्राइम जोन बन चुका था। आए दिन हो रही लूट हत्याओं से आम जनजीवन भय के साये में जी रहा था लेकिन जब हिमांशु कुमार ने चार्ज लिया तो अपराधियों के हौसले पस्त हो गए थे। ताबड़तोड़ अपराधों के खुलासे से अपराधियों ने जिले की सीमा छोड़ दी बानगी के तौर पर कूरेभार थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंक दिया जिसका पुलिस ने जल्द से जल्द खुलासा कर दिया। 

47

इस खुलासे से पुलिस की खूब वाहवाही हुई वहीं दूसरी तरफ कई और खुलासे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा, इतना ही नही सैकड़ों अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। ये सब करने वाले एसपी हिमांशु कुमार ही थे। उन्होंने क्षेत्र में काफी सराहनीय काम किए। 

57

एसपी हिमांशु कुमार ने चार्ज लिया तो चर्चित दलालों ने अपनी छाप छोड़ने के लिए हर हथकंडा अपनाया, लेकिन दाल नही गली थी। हिमांशु कुमार ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर मजा चखा दिया था। यही वजह है कि उस समय क्षेत्र में हर पीड़ित को बखूबी न्याय मिला। 

67

हिमांशु कुमार तब भी अधिक चर्चा में रहे जब उन्होंने अधिकारियों को गुमराह कर अपराध को बढ़ावा देने वाले कई वर्दीधारियों पर कार्यवाही की थी। लॉ एंड ऑर्डर सुधारकर वो काफी सुर्खियों में बने रहे जिसके बाद एसपी हिमांशु कुमार को आमजनमानस ने सम्मानित किया था। 
 

77

हालांकि हिमांशु कुमार काफी विवादों में भी रहे हैं। उनको यूपी सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। उनकी पत्नी के साथ हुए विवादों के कारण वो मीडिया में छाए रहे। साल 2014 में आईपीएस हिमांशु कुमार ने पटना निवासी प्रिया सिंह से शादी की थी। अफयर की पोल खुलने के बाद तलाक की नौबत आ चुकी थी।

 

तब प्रिया सिंह ने हिमांशु के परिवार पर दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमला करने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। यूपी में योगी सरकार बनने के बाद सरकार के खिलाफ विवादित ट्वीट करने पर हिमांशु कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था। IPS हिमांशु की पत्नी ने उनसे 10 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की थी। ये मामला काफी चर्चा में  रहा। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos