Published : Jan 15, 2021, 11:06 AM ISTUpdated : Jan 15, 2021, 11:17 AM IST
करियर डेस्क IAS Interview Questions in hindi: दोस्तों आप जानते ही होंगे यूपीएससी एक्ज़ाम ( UPSC Exam) देश का सबसे मुश्किल एग्जाम है। इसके इंटरव्यू में बुद्धिमानी लोग भी फेल हो जाते हैं। ऐसे बहुत केंडीडेट होते हैं जो UPSC के प्री और मेन्स, दोनों एक्ज़ाम भी क्लियर कर के अंत में इंटरव्यू में फेल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार इसके इंटरव्यू में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो सिलेबस में होते ही नहीं। कई बार तो इंटरव्यूवर केंडिडेट्स की हाजिर जवाबी और IQ को चेक करने के लिए ऐसे tricky सवाल कर लेते हैं जिन्हें सुनकर पहली बार में किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। वहीं कुछ सवालों के जवाब आसान होते हैं ले। इन पहेली जैसे सवाल को सुन कैंडिडेट घबरा जाते हैं। कुछ ही होते हैं जो दिमाग का सही इस्तेमाल करके सही जवाब दे पाते हैं। इसलिए हम आज सिविल सर्विस (UPSC Civil Service Exam) के इंटरव्यू के कुछ पेंचीदा सवाल (IAS IPS Interview Questions) बता रहे हैं इनके जवाब आपको सोचकर देने हैं।
सवाल. सिम कार्ड में कौन सा मैटेरियल इस्तेमाल होता है?
जवाब. सिम कार्ड में सिलिकॉन से बनी इलेक्ट्रोनिक चिप इस्तेमाल होती है। इस चिप को प्लास्टिक से बनी एक सेल में रखा जाता है। सिम कार्ड की बाहरी बनाने में सोने जैसी धातु का इस्तेमाल होता है लेकिन सिम सोने का नहीं होता है।
211
सवाल: विश्व की सबसे लंबी घास कौन सी है?
जवाब: बांस।
311
सवाल. एक दिन के लिए देश की राजधानी बनने वाला शहर कौन सा था?
जवाब: इलाहाबाद।
411
सवाल: वह कौन सा जीव है जिसका दिल कार जितना बड़ा होता है?
जवाब: ह्वेल मछली का दिल कार जितना बड़ा होता है। समुद्र में रहने वाले प्राणियों में व्हेल एक विशाल मछली है। इसके स्पर्म व्हेल, किलर व्हेल, पायलट व्हेल, बेलुगा व्हेल आदि प्रजातियां होती हैं। ब्लू व्हेल इनमें सर्वाधिक विशालकाय होती है। इसकी लंबाई 115 फुट और वजन 150 से 170 टन तक होता है।
511
सवाल: 1 केले को बिना काटे-तोड़े 3 लोगों में कैसे बांटोगे?
जवाब: बनाना शेक बनाकर, ये एक ट्रिकी सवाल है जिसका जवाब कैंडिडेट ने ऐसा दिया कि लोग हंस पड़े उसने दिमाग लगाकर बोला कि बनाना शेक बनाकर एक केला तीन लोगों में बराबर बंट जाएगा।
611
सवाल- अगर गर्वनर की कार से किसी की मौत हो जाती है तो इस स्थिति में केस किस पर चलेगा ?
जवाब: आर्टिकल 361 के तहत राज्यप्रमुख, गवर्नर और राष्ट्रपति को छूट मिली हुई है। इस वजह से पद पर बैठा व्यक्ति जिम्मेदार नहीं होगा। टॉर्ट के तहत उनपर केस हो सकता है, लेकिन वह भी राज्य सरकार पर दर्ज होगा, पदस्थ व्यक्ति पर नहीं।
711
सवाल: एक आदमी अपनी कार में बैठा हुआ है और उसे वह दो दरवाजे दिखते है एक हरा और एक लाल वह सबसे पहले कौन सा दरवाजा खोलेगा?
जवाब: कार का दरवाजा, दरअसल इस सवाल को सुन आप लाल हरे दरवाजे में कन्फयूज हो सकते हैं लेकिन व्यक्ति कार में बैठा है तो बाहर आने के लिए सबसे पहले कार का दरवाजा खोलेगा।
811
सवाल: एक लड़का और लड़की बाइक पर जा रहे थे पुलिस वाले ने उनका रिश्ता पूछा लड़का बोला इसका ससुर मेरे ससुर का बाप है बताओ दोनों का रिश्ता क्या हुआ?
जवाब: उन दोनों का रिश्ता सास और दामाद का है।
911
सवाल: Calculator को हिंदी में क्या होते है?
जवाब: कैलकुलेटर को हिंदी में गणक या परिकलक कहा जाता है। कैलकुलेटर का इस्तेमाल 17वीं सदी कैलकुलेटर शब्द के साथ ही होता आ रहा है। कोई इसका हिंदी नाम नहीं लेता।
1011
सवाल. मक्खी की उम्र कितनी होती है और ये कितने समय तक जिंदा रहती है?
जवाब: मक्खी का जीवन मात्र 15 से 30 दिन का होता है, मक्खियां लगभग 20 दिन में व्यस्क होकर एक बार में 500 तक अंडे देती हैं।
1111
सवाल. अगर आपने साहस वाला कोई अद्भुत काम किया है तो सरकार आपको वीरता के सर्वोच्च पुरस्कार देने का ऐलान करती है तो आपको कौन सा पुरस्कार मिलेगा?
जवाब: परमवीर चक्र।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi