दिमागी सवाल: कभी-कभी इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे अजीबो-गरीब सवाल, दिमाग घुमा देंगे ये पर आसान हैं जवाब

करियर डेस्क. जॉब के लिए इंटरव्यू हो या फिर जनरल नॉलेज (General knowledge) के सवाल कभी-कभी इंसानों का आईक्यू (Intelligence Quotient) जानने के लिए छात्रों या कैंडिडेट्स से कुछ अटपटे सवाल पूछे जाते हैं। इस तरह के सवालों में लोग उलझ जाते हैं तो कोई जल्दी ही इन सवालों के जवाब खोज लेता है। आईक्यू चेक करने के लिए कई बार ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं तो कई बार धैर्य परखने के लिए इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। हम आपको जनरल नॉलेज या किसी इंटरव्यू में पूछे गए ऐसे सवालों के बारे में ही बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो दिमागी सवाल?

Asianet News Hindi | Published : May 18, 2021 3:47 PM IST

17
दिमागी सवाल: कभी-कभी इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे अजीबो-गरीब सवाल, दिमाग घुमा देंगे ये पर आसान हैं जवाब

सवाल: भारत की पहली IAS महिला कौन सी है?
जवाब:
 आजादी के बाद देश की पहली आईएएस अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा थीं। वे 1951 बैच की आईएएस अधिकारी थीं। उनका जन्म जुलाई 1927 में केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ था और तब उनका नाम अन्ना रजम जॉर्ज था।

27

सवाल: किसका दिल एक मिनट में सबसे बार धड़का है? 
जवाब:
नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्रमा पर अपना बायां पैर पहले रखा था उस समय उनका दिल 1 मिनट में 156 बार धड़क रहा था।

37

सवाल: Black Hole के अंदर क्या है।
जवाब:
ब्लैक होल अंतरिक्ष में एक शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र वाली जगह है, जहां भौतिक विज्ञान का कोई भी नियम काम नहीं करता। इसका खिंचाव इतना शक्तिशाली होता है कि इससे कुछ भी बच नहीं सकता।  

47

सवाल: दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
जवाब:
अमेजन नदी, साउथ अमेरिका- इस नदी की लंबाई 6400 किलोमीटर है, जो नील नदी से थोड़ी कम है। पानी के घनत्व के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी है।

57

सवाल: सोते ही समय क्यों आते हैं सपने?
जवाब: वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, सोते समय में हर व्यक्ति दो-तीन बार सपने देखता है। कुछ उसे याद रहती हैं तो कुछ भूल जाते हैं। सोते समय व्यक्ति की जो मानसिक स्थिति होती हैं, उसी से जुड़े सपने दिखाई देते हैं। 

67

सवाल: घुटने की कटोरी (Knee Pad) का साइंटिफिक नाम क्या है?
जवाब:
घुटने की कटोरी (Knee Pad) का साइंटिफिक नाम पटेला है।

77

सवाल:  भारत में ऐसा कौन सा भोजन है, जो चारकोल के ऊपर सेंक कर पकाया जाता है?
जवाब:
तंदूरी को चारकोल के ऊपर सेंक कर पकाया जाता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos