करियर डेस्क. फिल्म में आपने कई बार देखा होगा कि कैसे किसी आरोपी को फांसी दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस रस्सी से फांसी दी जाती है उसे हम क्या कहते हैं। कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स से रिटेन और इंटरव्यू में कभी-कभी इस तरह के सवाल भी पूछे जाते हैं। ये सवाल जनरल नॉलेज (general knowledge) के साथ-साथ कैंडिडेट्स का कामन सेंस जानने के लिए पूछे जाते हैं। इंटरव्यू UPSC का हो या फिर किसी दूसरी जॉब का सिलेक्शन उसी कैंडिडेट्स का होता है जो आसान से लगे वाले इन टफ सवालों के सही जवाब देता है। हम आपको जनरल नॉलेज से जुड़े कुछ ऐसे ही सवाल बता रहे हैं जो आपकी तैयारी में आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ट्रिकी (tricky questions) और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल।
सवाल- ऐसा क्या है जिसे हम काटते हैं, पीसते हैं और बांटते हैं पर खाते नहीं?
जवाब- ताश के पत्ते को कटा जाता है, पीसा जाता है औऱ बांटा जाता है पर खाया नहीं जाता है।
27
सवाल- वो कौन है जिसके शरीर में एक भी बैक्टीरिया नहीं होता है?
जवाब- नवजात बच्चे के शरीर में एक भी बैक्टीरिया नहीं होता है।
37
सवाल- भारत में जिस रस्सी से फांसी दी जाती उसका क्या नाम है?
जवाब- भारत में जिस रस्सी से फांसी दी जाती है उसका नाम है मनीला रोप और यह सिर्फ बिहार के बक्सर जेल में बनाई जाती है।
47
सवाल- एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश हैं?
जवाब- इस सवाल का जवाब है एशिया महाद्वीप में कुल 50 देश हैं।
57
सवाल- क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कौन सा है?
जवाब- सऊदी अरब का किंग फहद हवाई अड्डा क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।
67
सवाल- एक टन न्यूज पेपर बनाने के लिए कितने पेड़ काटे जाते हैं?
जवाब- एक टन न्यूज पेपर बनाने के लिए औसतन 24 पेड़ को काटा जाता है।
77
सवाल- वो कौन सी चीज है जो हम किसी को दे भी सकते हैं और अपने पास भी रख सकते हैं?
जवाब- जुबान देना, हम इसे एक ही समय में दूसरे को भी दे सकते हैं और अपने पास भी रख सकते हैं।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi