क्या दांत देखकर बता सकते हैं घोड़ा है या घोड़ी? IAS इंटरव्यू का होश उड़ाने वाला सवाल

करियर डेस्क : अगर आप का भी सपना है IAS या IPS बनना तो आपको देश की सबसे कठिन परीक्षा क्वालिफाई करनी पड़ेगी। हर साल यूपीएससी (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस एग्जाम (Civil Services Exam) आयोजित किया जाता है। इसमें लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। कुछ प्री-मेंस पास कर इंटरव्यू राउंड तक पहुंचते हैं लेकिन इंटरव्यू में पूछे गए कई सवाल उनके होश उड़ा देता  है। ये सवाल होते तो आसान हैं लेकिन इनका जवाब वहीं कैंडिडेट दे पाते हैं, जिनका प्रजेंस माइंड और जनरल नॉलेज अच्छा है। अगर आपको लगता है कि आपका IQ लेवल काफी अच्छा है तो इन सवालों को एक बार जरूर ट्राई करें..

Asianet News Hindi | Published : Oct 12, 2022 11:20 AM IST

15
क्या दांत देखकर बता सकते हैं घोड़ा है या घोड़ी? IAS इंटरव्यू का होश उड़ाने वाला सवाल

सवाल- अच्छा ये बताइए कि अगर कोई अंतरिक्ष में गया है और उसे डकार आ जाए तो क्या होगा?
जवाब- जनरल साइंस का ये सवाल भले ही आपको अटका रहा हो लेकिन ये बेहद ही आसान है। दरअसल, अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है, इसलिए अंतरिक्ष यात्री डकार नहीं ले सकते हैं। गुरुत्वाकर्षण से अंतरिक्ष यात्री के पेट में गैस से लिक्विड अलग हो जाता है।

25

सवाल- ऐसा कौन है जो एक बार में दो हजार गुब्बारे जितनी सांस लेती है और इतनी ही छोड़ती है?
जवाब- ब्लू व्हेल ऐसा जीव है, जो एक बार में दो हजार गुब्बारें जितनी सांस लेती है और इतनी ही सांस वह एक बार में छोड़ती है।
 

35

सवाल- दुनिया का इकलौता ऐसा देश, जिसका झंडा आयताकार या वर्गाकार नहीं होता है?
जवाब- अगर आप देश दुनिया की जानकारी रखते हैं आप इस सवाल का जवाब आसानी से दे सकते हैं। नहीं आ रहा तो हम बता दे रहे हैं, नेपाल एक ऐसा देश है, जिसका झंडा आयताकार या वर्गाकार नहीं होता है।
 

45

सवाल- हमारे शरीर का ऐसा हिस्सा जहां ब्लड की सप्लाई नहीं होती?
जवाब- हमारे शरीर में कॉर्निया एकमात्र ऐसा हिस्सा है, जहां ब्लड की सप्लाई नहीं होती। यह एक ऐसा अंग है, जो सीधे हवा से ऑक्सीजन लेता है।
 

55

सवाल- क्या आप दांत देखकर बता सकते हैं कि घोड़ा है या घोड़ी?
जवाब- इस सवाल को सुनकर भले ही आपके होश उड़ गए हैं लेकिन यह सच है, आप दांत देखकर यह बता सकते हैं कि घोड़ा है या घोड़ी। आपको बता दें कि ज्यादातर घोड़े में 40 दांत पाए जाते हैं, जबकि घोड़ियों में 36 दांत पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें
किस पेड़ के पास जाते ही हो जाती है मौत? दिमाग में उथल-पुथल मचा देते हैं UPSC इंटरव्यू के सवाल

नर-मादा दोनों पिलाते हैं अपने बच्चे को दूध, बताओ ऐसा कौन सा जीव? UPSC Interview के ट्रिकी सवाल
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos