करियर डेस्क. यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा हो या फिर कोई और एग्जाम इंटरव्यू को लेकर कैंडिडेट्स के मन में कई तरह की उलझने रहती हैं। क्योंकि इंटरव्यू लेने वाला कब क्या पूछ लेगा ये कोई नहीं जानता है। UPSC के सिविल सर्विस एग्जाम का इंटरव्यू राउंड ऐसा स्टेज होता है जहां जाकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इंटरव्यू राउंड में सिलेब्स के साथ-साथ अक्सर ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं, ताकि कैंडिडेट्स के IQ लेवल का पता लग सके। हम आपको कुछ ऐसे ही सवाल बता रहे हैं जो तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ट्रिकी सवाल।
सवाल- ऐसी चीज बताइए जिसके फटने पर आवाज नहीं आती है?
जवाब- दूध के फटने पर कोई आवाज नहीं आती है।
28
सवाल- हरियाणा के जाट और राजस्थान के जाटों में क्या अंतर है?
जवाब- सबसे बड़ा अंतर आर्थिक स्थिति का है। हरियाणा के जाट राजस्थान के जाट से ज्यादा मजबूत हैं वहीं हरियाणा में रजवाड़े भी जाट थे जबकि राजस्थान नें राजपूत राजा था।
38
सवाल- क्या हिस्ट्री एक डेड सब्जेक्ट है?
जवाब- मैं ऐसा नहीं मानता हूं कि हिस्ट्री एक डेड सब्जेक्ट है। हिस्ट्री हमेशा रिलेवेंट रहती है। हिस्ट्री लिखने के लिए दो चीजें सबसे जरूरी होती हैं पहली निष्पक्ष और दूरा फैक्ट अगर इतिहास इस आधार पर लिखा गया है तो वो हमेशा रिलेवेंट रहती है।
48
सवाल- सुपर-30 क्या है?
जवाब- यह एक कोचिंग सेंटर हैं। इसमें देशभर के 30 गरीब बच्चों को IIT के लिए निशुल्क पढ़ाई कराई जाती थी।
58
सवाल- यह कैसे पता चलेगा कि हमने जो टैक्स दिया वो भारत सरकार के पास पहुंच गया?
जवाब- अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। क्योंकि हर राज्य में टैक्स के दायरे अलग-अलग थे। यूपी में जिस चीज में टैक्स लगता था हरियाणा में उसमें नहीं लगता है लेकिन GST आने के बाद ऐसी व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है।
68
सवाल- शतरंज में प्यादा कभी एक घर चलता है कभी दो ऐसा क्यों होता है?
जवाब- उसकी पॉजिशन ऐसी होती है इस कारण से, प्यादा शुरुआत में दो घर चल सकता है और उसके बाद वो एक घर चलेगा लेकिन ये खिलाड़ी पर तय करता है कि उसे शुरुआत में कितने घर चलाता है।
78
सवाल- बिहार विकास की रेस में क्यों पिछड़ गया?
जवाब- बिहार के पिछड़ने का एक सबसे बड़ा कारण है वहां की जमीदारी प्रथा और दूसरा योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर पाना।
88
सवाल- खाने के अलावा आंवला का प्रयोग किन क्षेत्रों में किया जाता है?
जवाब- ब्यूटी प्रोडेक्ट के लिए, हेल्थ में सुधार के लिए और किसी को मारने के लिए अगर आंवले से किसी की आंख में हमला किया जाए तो सामने वाले को गंभीर चोट आ सकती हैं।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi