Published : Sep 27, 2021, 03:59 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:25 PM IST
करियर डेस्क. देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) का फाइनल कैंडिडेट का पर्सनैलिटी टेस्ट होता है। इंटरव्यू में उम्मीदवारों को IAS सहित अन्य सेवाओं में विभिन्न पदों के लिए चुना जाता है। इंटरव्यू में कभी-कभी सवाल सलेब्स के बाहर से जाते हैं जिससे कैंडिडेट्स को मुश्किलों को सामना करना पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में कैंडिडेट्स अपनी सूझ-बूझ के साथ स्थिति को मांपते हुए सवालों के सही जवाब देता है उसे ही जॉब मिलती है। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं।
सवाल- अगर आपकी गर्लफ्रेंड कहे आप नौकरी छोड़ तब शादी करूंगा तब क्या करेंगे?
जवाब- कैंडिडेट्स ने कहा- मैं पहले अपनी गर्लफ्रेंड समझाने की कोशिश करूंगा। अगर वो नहीं मानी तो मैं अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दूंगा क्योंकि अफसर बनकर लोगों की सेवा करना मेरे लिए ज्यादा जरूरी है।
सवाल- आप किसी जिले के DM हैं तो किसानों की आय दोगुनी कैसे कर सकते हैं?
जवाब- किसानों को सबसे पहले संगठित किया जा सकता है। कृषि के अलावा किसानों की आय के जो साधन हैं उन्हें बढ़ावा देने की जरूरत है। किसान केवल कृषि पर सीमित नहीं रहे वो अपने अन्य साधन जैसे की पशुधन को भी इनकम का जरिया बनाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में छोटे-छोट कृषि आधारित स्व सहायता समूह स्थापित किया जा सकता है।
सवाल- IAS से ज्यादा किसके पास पॉवर होती है? जो इन्हें को हटा सकता है।
जवाब- सरकार के पास ऐसे अधिकार हैं कि वो IAS अधिकारियों की सेवा समाप्त कर सकती है। आमतौर पर सरकारें ऐसा करने से बचती हैं लेकिन मोदी सरकार ने ऐसा किया है।
सवाल- आपने IAS के लिए फिजिक्स को क्यों नहीं चुना?
जवाब- कैंडिडेट्स ने जवाब देते हुए कहा- सर, मैंने BSC फिजिक्स से की थी लेकिन IAS की तैयारी के लिए और अच्छे मार्क्स के लिए मैं फिजिक्स के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए मैंने फिजिक्स को नहीं चुना और MA किया।
सवाल- आप जॉब में है फिर आपको EWS का लाभ कैसे मिल रहा है।
जबाव- सर, इसमें प्रीवियस ईयर की इनकम देखी जाती है। मैं जॉब में हूं लेकिन फिर भी मेरा वेतन 8 लाख रुपए से कम है जिस कारण से मैं इस दायरे में आते हैं।
सवाल- विवाह संस्था में आप कौन से तीन बदलाव कर सकते हैं?
जवाब- पहला बेटी के पास खुद ये अधिकार हो की वो तय कर सके की उसे शादी कब करना है। दूसरा जबरन विवाह रोका जाना चाहिए। तीसरा एक ऐसा पोर्टल होना चाहिए जिसमें लड़की शादी के लिए तैयार नहीं होने पर अपनी शिकायत कर सके।