UPSC Interview Tricky Questions: मोदी 2024 का चुनाव नहीं लड़े तो आपका पीएम कौन होगा? जानें जवाब

करियर डेस्क. दोस्तों, देश में हर साल लाखों बच्चे यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते हैं। IAS इंटरव्यू सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) का लास्ट स्टेज होता है। प्री, मेंस और उसके बाद इंटरव्यू होता है। इस चरण के बाद, कैंडिडेट्स को सिविल सेवा में विभिन्न पदों के लिए चुना जाता है। आईएएस इंटरव्यू (IAS interview) के सवाल काफी चर्चा में रहते हैं। UPSC परीक्षा में प्री और मेंस के तरह इंटरव्यू भी कफी टफ होता है। पर्सनैलिटी टेस्ट (Personality Test) यानी इंटरव्यू (IAS Interview) काफी मुश्किल होता है जिसके लिए कैंडिडेट्स को अलग से मेहनत करनी पड़ती है। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले  कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं। तो आइए जानते हैं इंटरव्यू  में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवालों (Tricky Questions) के बारे में।  

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2021 10:39 AM IST

18
UPSC Interview Tricky Questions: मोदी 2024 का चुनाव नहीं लड़े तो आपका पीएम कौन होगा? जानें जवाब

सवाल- SC और ST में क्या अंतर है?
जवाब-
ST वो होते हैं जो समाज की मुख्यधारा से कटे हुए होते हैं। SC वो हैं जो सामाजिक शोषण का शिकार हुए हैं।  
 

28

सवाल- जिन्हें एक बार आरक्षण मिल चुका है वो दूसरी बार क्यों लेते हैं?
जवाब-
एक बार आरक्षण लेने के बाद हमारी सोशल लाइफ नहीं बदल जाती है। ये एक लंबी चलने वाली प्रोसेस है। कोई व्यक्ति एक बार लाभ ले सकता है लेकिन संविधान द्वारा अधिकार दिया गया है तो इसे लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। 

38

सवाल- अगर 2024 में मोदी चुनाव नहीं लड़े तो आप किसे पीएम बनता देखना चाहेंगे?
जवाब-
सबसे पहले ममता बनर्जी, दूसरे नंबर पर केजरीवाल को देखना चाहूंगा, औप फिर तीसरे नंबर पर मैं नीतीश कुमार को पीएम बनता देखना चाहूंगा।  

48

सवाल- अगर महात्मा गांधी 10 साल और जीते तो क्या बदलाव होते?
जबाव-
अगर गांधी 10 साल और जीते तो पंचायती राज व्यवस्था और मजबूत होती इसके साथ ही कुटीर उद्योग को भी बढ़ावा मिलता। 

58

सवाल- आपदा की परिभाषा क्या होती है?
जवाब-
आपदा वह होती है जिससे जन, धन की हानि होती है और जिससे समाज का एक बड़ा वर्ग प्रभावित होता है वह आपदा कहलाता है। 

68

सवाल- अशोक से लेकर अकबर तक और नेहरू से लेकर मोदी तक क्या आपको नहीं लगता कि देश में कभी लोकतंत्र नहीं था?
जवाब-
नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता है कि देश में कभी भी लोकतंत्र नहीं था। हमारे देश में लोकतंत्र हमेशा था और अभी भी है। 

78

सवाल- अर्न्ड लीव को अर्न्ड  क्यों कहते हैं?
जवाब-
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि किसी संस्था में आप जब काम करते हैं तो इस छुट्टी के जरिए संस्था अपने कर्मचारी को रिटर्न देती है इसिलए इसे अर्न्ड  लीव कहा जाता है। 

88

सवाल- प्रशासक को अधिक ईमानदार नहीं होना चाहिए?
जवाब-
मेरे हिसाब से ईमानदारी ज्यादा जरूरी है। क्योंकि प्रजातंत्र में ईमानदारी से काम करने से ही विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- 

Upsc Interview Tricky Questions: पेंसिल में HB क्यों लिखा होता है? कैंडिडेट्स ने बताया लॉजिक

WCL Recruitment 2021: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंफर वैकेंसी, 35 हजार रुपए मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos