Upsc Interview Tricky Questions: किस जानवर के दूध से कभी दही नहीं जमता है? जानें जवाब

Published : Dec 15, 2021, 10:10 AM IST

करियर डेस्क.  UPSC की परीक्षा बहुत टफ होती है। लेकिन सिविल सेवा परीक्षा (civil services exam) में पूछे गए सवाल काफी चर्चा में रहते हैं। यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) में प्री और मेंस क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स इंटरव्यू (Interview) के लिए सलेक्ट होते हैं। सरकारी नौकरी (Government Job) हो या फिर UPSC का इंटरव्यू कैंडिडेट्स से इंटरव्यू (jobs Interview) में कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं।  इंटरव्यू में कैंडिडेट्स से जनरल नॉलेज (general knowledge) के साथ-साथ इस तरह के सवाल भी पूछे जाते हैं जो सिलेब्स में नहीं होते हैं। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले  कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं। तो आइए जानते हैं इंटरव्यू  में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवालों के बारे में।    

PREV
17
Upsc Interview Tricky Questions: किस जानवर के दूध से कभी दही नहीं जमता है? जानें जवाब

सवाल- अगर ऑक्सीजन दोगुना हो जाए तो क्या होगा?
जवाब-
अगर हमारे वातावरण में ऑक्सीजन मात्रा दोगुनी हो जाए तो छोटे-छोटे कीड़े, मकोड़े, कॉकरोच आदि का आकार बहुत बड़ा हो जाएगा। जंगलों में लगी आग और विनाशकारी हो जाएगी। 

27

सवाल- कोविड-19 के दौरान सोशल मीडिया का क्या इस्तेमाल था?
जवाब-
उस दौरान सोशल मीडिया ने दोनों तरीके से काम किया। एक तो अच्छी बात यह थी कि लोग सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे की मदद कर पा रहे थे और दूसरी बात यह थी कि कई लोग पैनिक भी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्व फेक न्यूज फैला रहे थे। ऐसे समय में जब महामारी चल रही हो और फेक न्यूज से पैनिक बढ़ जाता है।   

37

सवाल- किस जानवर के दूध से कभी दही नहीं जमता है?
जवाब-
कैंडिडेट्स ने इस सवाल के जवाब में कहा- ऊंटनी के कदूध से कभी भी दही नहीं जमता है। 

47

सवाल- कौन सा जीव आंखे बंद करके भी देख सकता है?
जवाब-
कैंडिडेट्स ने कहा- स्किंक (Skinks) जीव आंखे बंद करने के बाद भी देख सकता है।

57

सवाल- ताजमहल का निर्माण कार्य कब से शुरू हुआ?
जवाब-
ताजमहल का निर्माण कार्य 1632 में शुरू किया गया और 1653 में पूर्ण हुआ। इस इमारत को बनाने में 22 वर्ष का समय लगा था। 

67

सवाल- डिप्लोमेसी, फॉरेन पालिसी और स्ट्रेटजी में क्या अंतर होता है?
जवाब-
डिप्लोमेसी बड़ा टर्म है। जरूरी नहीं है कि आप इसे सिर्फ फॉरेन रिलेशन में ही इस्तेमाल करें। डिप्लोमेसी को स्थानीय स्तर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी को कन्वेंस करने में भी यूज कर सकते हैं। बड़ी सी पॉलिसी का वह हिस्सा जो फॉरेन रिलेशंस के बारे में होता है। हमारे देश से अन्य देशों के प्रति हम जो पॉलिसी बनाते हैं। यह फारेन रिलेशंस कहा जाता है। किस तरह से आगे बढेंगे, इस संबंध में जो योजना बनाते हैं। वह स्ट्रेटजी है।
 

77

सवाल- संस्कृताइजेशन क्या है?
जवाब-
समाज के आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हिस्से में पैदा हुए लोग जब कुछ अलग तरह से कस्टम अपनाते हैं ताकि स्थानीय स्तर पर उनके स्टेटस में सुधार हो। उसे संस्कृताइजेशन कहते हैं।

Recommended Stories