उत्तर: भागलपुर (बिहार) के सौरभ कुमार से ये सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा- ये सिल्क के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां विक्रमशिला प्राचीन यूनिवर्सिटी भी है। इसके ये जगह गैंगटिक डॉलफिन के लिए भी फेमस है। ये यहां पाई जाती है। फिर उन्होंने पूछा अच्छा भागलपुर की वो घटना बताओ कि जिसकी वजह से नकारात्मक कारणों से वह सुर्खियों और विवादों में रहा था। मैंने उत्तर में कहा कि 1989 में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। उन्होंने (इंटरव्यू बोर्ड सदस्य) कहा कि और भी कुछ हुआ था।
मैंने कहां हां सर, भागलपुर ब्लाइंड केस। (इस घटना को भागलपुर अखफोड़वा कांड के रूप में जाना जाता है)। 1979-80 में भागलपुर जेल में बंद कई कैदियों को आंखों में तेजाब डाल कर अंधा कर दिया गया था। इसी पर अजय देवगन की फिल्म गंगाजल भी बनी थी।