7 महीने का बेबी बंप छुपाने अनुष्का ने पहना लूज कुर्ता, हैवी ईयरिंग्स के साथ खिलखिलाकर हंसती आई नजर

Published : Nov 15, 2020, 01:58 PM ISTUpdated : Nov 18, 2020, 10:24 AM IST

मुंबई. देश-दुनिया में दीपों का त्योहार दिवाली (diwali) धूमधाम से मनाया गया। सभी ने अपने घरों को रोशनी से सजाया। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली पर सजधज कर तैयार हुए और सभी ने अपने-अपने घरों में दिवाली की पूजा की। इस मौके पर क्रिकेटर विराट कोहली (virat kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा (anushka sharma) की कुछ फोटोज सामने आई है। अनुष्का ने ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में उन्होंने अपने 7 महीने के बेबी बंप को सफेद रंग के लूज कुर्ते से छुपाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, वे कामयाब नहीं हो पाई। उनका निकला पेट साफ नजर आ रहा था। अनुष्का ने इस मौके पर बड़े-बड़े झुमके पहन रखे थे और बालों को खुला छोड़ा था। वैसे, अनुष्का का ओवरऑल लुक बहुत शानदार लग रहा था। 

PREV
111
7 महीने का बेबी बंप छुपाने अनुष्का ने पहना लूज कुर्ता, हैवी ईयरिंग्स के साथ खिलखिलाकर हंसती आई नजर

बता दें कि अनुष्का इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। प्रेग्नेंसी वे अपनी डाइट का खास ध्यान रख रही है। खबरों की मानें तो वे नए साल में यानी जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। 

211

अनन्या पांडे दिवाली के मौके पर पीले रंग के सूट में नजर आई। वे अपनी मां भावना पांडे के साथ दिवाली सेलिब्रेट करती दिखी।

311

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ अपने ससुराल यानी विदेश में दिवाली मनाई। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पति संग हाथों में दीया पकड़े फोटो शेयर की है। 

411

नीतू सिंह इन दिनों अनिल कपूर के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही है। उन्होंने अनिल, उनकी पत्नी सुनीता कपूर और वरुण धवन के साथ दिवाली पूजा की।

511

सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ दिवाली मनाई।

611

आलिया भट्ट ने दिवाली के मौके पर पिंक कलर का लहंगा कैरी किया था।

711

रितेश देशमुख दिवाली के मौके पर बेटों के साथ नजर आए। तीनों ने ही मैचिंग कलर की ड्रेस पहन रखी थी। 

811

दिवाली पर पत्नी के साथ पंकज त्रिपाठी ने लक्ष्मी पूजन किया। इस दौरान उनकी पत्नी किसी बात को लेकर खिलखिलाकर हंसती नजर आई।

911

रकूल प्रीत सिंह ने दिवाली पर सिल्वर कलर का लहंगा कैरी किया था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

1011

डेविड धवन परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते नजर आए।

1111

बिपाश बसु दिवाली के मौके पर बेहद रोमांटिक नजर आई।

Recommended Stories