Published : May 19, 2022, 02:25 PM ISTUpdated : May 19, 2022, 02:40 PM IST
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के बाद एक और स्टार कपल ने सात फेरे लिए हैं। साउथ एक्टर आधी पिनिसेट्टी (Aadhi Pinisetty) और एक्ट्रेस निक्की गलरानी (Nikki Galrani) हमेशा के लिए एक दूजे को हो गए हैं। साउथ इंडियन रीति रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लंबे वक्त से डेट कर रहे आधी और निक्की हाल ही में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में सगाई की थी। अब दोनों शादी करके नए जीवन की शुरुआत की है। दोनों की वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए नीचे देखते हैं इनकी शादी की फोटोज..
आधी पिनिसेट्टी ने शादी के लिए पारंपरिक ड्रेस पहना था। उन्होंने गोल्डन कलर के कुर्ता के साथ सेम रंग की धोती को पेयर किया था। उनके चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि वो इस शादी से कितने खुश हैं।
26
वहीं, दुल्हन बनी निक्की ने भी गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। गले में हैवी डायमंड का हार पहन रखा था। हाथों में डायमंड की चूड़िया उन्होंने डाल रखी थी। मिनिमल मेकअप में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
36
चेन्नई में हुई इस शादी में परिवार और करीबी लोगों को ही इन्वाइट किया गया था। 18 मई की सुबह दोनों की शादी हुई। इसके बाद शाम को रिसेप्शन पार्टी दिया गया।
46
रिसेप्शन में निक्की और आधी पिनिसेट्टी वेस्टर्न ड्रेस में दिखाई दिए। निक्की ने रिसेप्शन के लिए शिमर गाउन का चुनाव किया था। वहीं आधी व्हाइट कलर के सूट में दिखाई दिए।
56
प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में भी दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे दिखें। हल्दी की रस्म में दोनों ने एक दूसरे को हल्दी लगाया। वहीं संगीत सेरेमनी में दोनों ने डिजाइनर आउटफिट पहन रखा था।
66
मरागाथा नानायम और यगवरयिनम ना काक्का समेत कई फिल्मों में दोनों एक साथ नजर आए। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। लंबे वक्त साथ रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।