इस नाम से जानी जाएगी सलमान खान की भांजी, पैदा होने के कुछ घंटों बाद ही रखा ये नाम

Published : Dec 27, 2019, 03:51 PM ISTUpdated : Dec 29, 2019, 10:08 AM IST

मुंबई. सलमान खान 54 साल के हो गए हैं। भाई के बर्थडे के दिन (27 दिसबंर) ही बहन अर्पिता खान शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। सलमान दोबारा मामा बन गए हैं। सलमान की भांजी के जन्म के कुछ घंटों बाद ही उसका नामकरण भी कर दिया गया है। पापा आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंने बेटी का नाम आयत रखा है। आयुष ने कैप्शन लिखा- 'We’ve been blessed with a beautiful baby girl. Thank you so much for all the love and blessings for Ayat Sharma.' सलमान के घर इस वक्त डबल सेलिब्रेशन का माहौल है। 

PREV
15
इस नाम से जानी जाएगी सलमान खान की भांजी, पैदा होने के कुछ घंटों बाद ही रखा ये नाम
सलमान की बहन अर्पिता शुक्रवार सुबह 8 बजे पति आयुष के साथ हिंदुजा अस्पताल पहुंची थी। उसके बाद कुछ देर बाद अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्पिता और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। अर्पिता से मिलने सबसे पहले अस्पताल मां हेलन पहुंची थी। हेलन के अलावा अर्पिता के जीजा अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए।
25
गौरतलब है कि अर्पिता अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया और भाई के 54वें जन्मदिन को यादगार बना दिया है। अर्पिता की बात करें तो वो सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है और खासकर सलमान खान के तो वह बेहद करीब हैं।
35
अर्पिता के पति आयुष शर्मा और उनके परिवार वालों ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, 'ढेर सारी खुशी के साथ, अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर, हम अपने परिवार, दोस्तों और अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हैं। प्रशंसकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए एक धन्यवाद करते हैं। यह सफर आप सभी के बिना पूरा नहीं हो सकता था।'
45
8 नवंबर 2014 को अर्पिता आयुष के साथ हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में शादी के बंधन में बंधी थीं। मार्च 2016 में उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ था। गौरतलब है कि आयुष हिमाचल प्रदेश बेस्ड पॉलिटिशियन अनिल शर्मा के बेटे और सुखराम शर्मा के पोते हैं। वह 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।
55
अर्पिता शर्मा से अस्पताल मिलने पहुंचे करीबी रिश्तेदार।

Recommended Stories