मुंबई. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। 20 अप्रैल, 2007 को ऐश्वर्या-अभिषेक शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बच्चन फैमिली के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। शादी के दौरान ऐश्वर्या राय की बहुत कम फोटोज ही लोगों को देखने को मिलीं। हालांकि डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने पिछले साल ऐश्वर्या की शादी के दौरान की कुछ रियर फोटो शेयर की थीं। इन फोटो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पत्नी जया (Jaya Bachchan) के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी भाई की शादी में जमकर डांस किया था। होने वाले सास-ससुर को नाचता देख ऐश्वर्या का चेहरा देखने लायक था। वे इस दौरान बेहद खुश नजर आई थी।
फोटो में अमिताभ और जया बच्चन डांस कर रहे हैं और ऐश्वर्या-अभिषेक वहीं कुर्सी पर बैठे हुए हैं। होनेवाले सास-ससुर को डांस करते देख ऐश्वर्या का रिएक्शन देखने लायक था। इस दौरान ऐश्वर्या की खुशी का ठिकाना नहीं था।
210
ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी में बच्चन परिवार ने डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए गए कपड़े पहने थे। इन्हें तैयार करने में 3 महीने से ज्यादा का वक्त लगा था।
310
फेमस डिजाइनर अबुजानी संदीप खोसला ने इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अभिषेक-ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी के साथ ही कुछ दिनों पहले श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं।
410
ऐश्वर्या, अभिषेक से उम्र में 3 साल बड़ी हैं लेकिन इनकी उम्र इनके प्यार के बीच कभी नहीं आई। दोनों ने जमाने की परवाह ना करते हुए एक-दूसरे से साथ 7 फेरे लेने की ठानी और अब दोनों की 9 साल की बेटी अराध्या है।
510
दोनों की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था। शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं, जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी।
610
दोनों स्टार्स का प्यार मणि रत्नम की फिल्म 'गुरु' के दौरान परवान चढ़ा था, जो कि 2007 में शादी में तब्दील हो गया। बता दें, अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में बहुत कम लोग ही आए थे। इनमें खास रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे, जिसे माइक्रो वेडिंग भी कहा जाता है।
710
एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था कि टोरंटो में जनवरी 2007 में हुए फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के बाद, होटल की बालकनी में उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। बकौल अभिषेक- मैं ऐश को प्रपोज करते वक्त काफी नर्वस था, लेकिन हिम्मत करके मैंने उन्हें दिल की बात बता दी और ऐश ने हां करने में एक सेकंड का भी समय नहीं लिया।
810
ऐश्वर्या और अभिषेक ने 7 साल में 'ढाई अक्षर प्रेम के' (2000), 'कुछ ना कहो'(2003), 'बंटी और बबली'(2005), 'उमराव जान'(2005), 'धूम-2'(2006), और 'गुरु' (2007) को मिलाकर 6 फिल्मों में काम किया। वहीं शादी के बाद दोनों की फिल्म 'सरकार राज' (2008) और 'रावन' (2010) रिलीज हुईं।
910
एक इटंरव्यू में अभिषेक ने बताया था शादी के बाद ऐश्वर्या की मां जया के साथ ट्यूनिंग कैसी है।अभिषेक ने कहा था- मां और ऐश मेरे खिलाफ गैंग बनाती हैं और वे बंगाली में बोलती रहती हैं।
1010
अभिषेक ने कहा था- मॉम इस भाषा को जानती है क्योंकि वह बंगाली हैं और ऐश्वर्या ने चोखेर बाली में काम किया था, इसलिए वह भी अच्छी बंगाली बोल लेती हैं। इसलिए जब भी उन्हें मेरे खिलाफ टीम बनाना होता है, वे बंगाली भाषा में बात करना शुरू कर देते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।