मुंबई. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। 20 अप्रैल, 2007 को ऐश्वर्या-अभिषेक शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बच्चन फैमिली के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। शादी में ऐश्वर्या राय ने पीले-लाल और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी। बालों में उन्होंने ढेर सारे फूलों का गजरा लगाया था और हीरो से जड़ा हैवी नेकलेस पहना था। ओवरऑल बच्चन बहू बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। शादी की सालगिरह के मौके पर कपल की कुछ वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी के इतने साल बाद भी ऐश्वर्या-अभिषेक के कई फैंस इनकी लव-स्टोरी जानने में दिलचस्पी रखते हैं। तो आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कपल की लव स्टोरी...
दोनों पहली बार 1997 में एक फिल्म के सेट पर मिले जहां ऐश, अभिषेक के दोस्त बॉबी देओल के साथ काम कर रही थी। दोनों ने पहली बार 2000 में ढाई अक्षर प्रेम के में और फिर 2003 में कुछ ना कहो फिल्म में साथ काम किया था।
210
हालांकि, यह वो वक्त था जब दोनों ही किसी और को डेट कर रहे थे। ऐश्वर्या, सलमान को और अभिषेक करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे। 2005 में बंटी और बबली में मशहूर गाने काजरा रे.. गाने की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे से जानने लगे।
310
2006-2007 में उन्होंने उमराव जान, गुरु और धूम 2 के लिए शूटिंग करते समय दोनों ने क्वालिटी टाइम बिताया। फिल्म धूम 2 की शूटिंग के दौरान कब एक-दूसरे को प्यार हो गया ये खुद भी नहीं जान पाएं।
410
अभिषेक ने न्यूयॉर्क के होटल के कमरे की बालकनी में नकली हीरे की अंगूठी के साथ ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। यह जगह अभिषेक के लिए बहुत मायने रखती है क्योंकि यहीं खड़े होकर वो सोचते थे कि एक दिन मैं ऐश के साथ यहां आऊं जब हमारी शादी हो जाए।
510
अभिषेक और ऐश्वर्या की 2007 में दोनों की सगाई हुई। ऐश्वर्या मांगलिक हैं और इसीलिए उन्हें शादी से पहले एक पीपल के पेड़ से शादी करनी पड़ी।
610
शादी बच्चन फैमिली के बंगले प्रतीक्षा में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था। शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी। दोनों की एक बेटी है आराध्या।
710
एक इटंरव्यू में अभिषेक ने बताया था शादी के बाद ऐश्वर्या की मां जया के साथ ट्यूनिंग कैसी है।अभिषेक ने कहा था- मां और ऐश मेरे खिलाफ गैंग बनाती हैं और वे बंगाली में बोलती रहती हैं।
810
अभिषेक ने कहा था- मॉम इस भाषा को जानती है क्योंकि वह बंगाली हैं और ऐश्वर्या ने चोखेर बाली में काम किया था, इसलिए वह भी अच्छी बंगाली बोल लेती हैं। इसलिए जब भी उन्हें मेरे खिलाफ टीम बनाना होता है, वे बंगाली भाषा में बात करना शुरू कर देते हैं।
910
एक पुराने इंटरव्यू के दौरान जया ने कहा थी कि ऐश्वर्या बहुत प्यारी लड़की है और उसे हमेशा से ही पसंद है। वह बहुत ही खूबसूरती के साथ परिवार में घुलमिल गई है।
1010
जया बच्चन बहू ऐश्वर्या की बहुत रिसपेक्ट करती है और सभी से उम्मीद करती है कि वह उनकी बहू से सलीके से पेश आए। एक बार मीडियाकर्मी ने ऐश्वर्या को ऐश-ऐश करके पुकारा तो जया को गुस्सा आ गया और बोली थी कि तुम्हारी क्लासमेट है क्या। पहले भी कई बार मीडिया और फैन्स पर उन्हें लेकर गुस्सा उतार चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।