Published : Jan 14, 2020, 07:26 PM ISTUpdated : Jan 17, 2020, 10:31 PM IST
मुंबई. ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन ऋतु नंदा का 71 की उम्र में मंगलवार अल सुबह निधन हो गया था। वे काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज भी चल रहा था। ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दोपहर में दिल्ली में किया गया। अंतिम संस्कार में ऋतु नंदा की छोटी बहन रीमा जैन का बुरा हाल था। रीमा बहन के जाने का गम बर्दाश्त नहीं पाई और फूक-फूटकर रोईं। वहीं तीनों भाई ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर का भी बुरा हाल था। अंतिम संस्कार में ऋषि कपूर की बेटी रिद्दीमा कपूर, भांजा आदर जैन, अरमान जैन, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, गौरी खान, करन जौहर सहित सेलेब्स शामिल हुए।
दादी ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार के दौरान पोते-पोती यानी अगस्त्य और नव्या नवेली नंदा अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। नव्या नवेली नंदा अपनी दादी ऋतु नंदा के बेहद करीब थी और उनको खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाई। अंतिम संस्कार में नव्या भी खूब रोई तो मामा अभिषेक बच्चन ने उन्हें संभाला। अभिषेक इस दौरान भांजे-भांजी के साथ खड़े नजर आए।
28
दादी ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में आंसू नहीं रोक पाई पोती नव्या नवेली नंदा। मामा अभिषेक बच्चन ने उन्हें संभाला।
38
ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में पोती नव्या नवेली नंदा और पोता अगस्त्य नंदा। साथ में मामा अभिषेक बच्चन।
48
ऋतु नंदा को बेटे निखिल नंदा ने मुखाग्नि दी। निखिल की बेटी नव्या, बेटा अगस्त्य और साला अभिषेक बच्चन।
58
राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार।
68
बहन के अंतिम संस्कार में पहुंचे रणधीर कपूर को सहारा लेकर चलना पड़ा।
78
बहन के जाने के गम में गमगीन ऋषि कपूर।
88
ऋतु नंदा के छोटे राजीव कपूर बहन के अंतिम संस्कार में।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।