पत्नी ऐश्वर्या राय और मां जया के बीच कैसे हैं रिश्ते, अभिषेक बच्चन ने खुद उठाया इस राज से पर्दा

Published : Mar 01, 2020, 12:24 PM ISTUpdated : Mar 08, 2020, 11:18 AM IST

मुंबई. अभिषेक बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय और मां जया बच्चन के बीच रिश्ते कैसे हैं। बता दें कि ये इंटरव्यू अभिषेक ने 2015 में दिया था। बता दें कि आने वाले समय में अभिषेक कुछ फिल्मों में नजर आएंगे। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 2007 में हुई थी। आपको बता दें कि अभिषेक इन दिनों कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ऐश बॉलीवुड की जगह साउथ की एक फिल्म की शीटिंग करने में बिजी है। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है।

PREV
18
पत्नी ऐश्वर्या राय और मां जया के बीच कैसे हैं रिश्ते, अभिषेक बच्चन ने खुद उठाया इस राज से पर्दा
इस इटंरव्यू में अभिषेक ने बताया था शादी के बाद ऐश्वर्या की सास जया के साथ अच्छी ट्यूनिंग कैसी है। इंटव्यू में अभिषेक ने कहा था, 'मां और ऐश मेरे खिलाफ गैंग बनाती हैं और वे बंगाली में बोलती रहती हैं।
28
अभिषेक ने कहा था- 'मॉम इस भाषा को जानती है क्योंकि वह बंगाली हैं और ऐश्वर्या ने चोखेर बाली में काम किया था, इसलिए वह भी अच्छी बंगाली बोल लेती हैं। इसलिए जब भी उन्हें मेरे खिलाफ टीम बनाना होता है, वे बंगाली भाषा में बात करना शुरू कर देते हैं।'
38
आपको बता दें कि अभिषेक ही नहीं जया बच्चन ने भी ऐश्वर्या के लिए एक पत्नी, बहू और मां के रूप में अपने विचार रखे थे।
48
एक पुराने इंटरव्यू के दौरान जया ने कहा थी कि ऐश्वर्या बहुत प्यारी लड़की है और उसे हमेशा से ही पसंद है। वह बहुत ही खूबसूरती के साथ परिवार में घुलमिल गई है।
58
आराध्या की जिस तरह से ऐश्वर्या परवरिश कर रही है, उससे भी जया काफी खुश है। जया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बहू बेची आराध्या को कभी अकेला नहीं छोड़ती है और उसके नहाने से लेकर खाने-पीने की पूरी व्यवस्था करती है।
68
उन्होंने कॉफी विद करण में कहा था कि बहुत बड़ी स्टार होने के बावजूद वह परिवार में बहुत अच्छे से घुल-मिल गईं और चीजों को संभाल रही है।
78
जया बच्चन बहू ऐश्वर्या की बहुत रिसपेक्ट करती है और सभी से उम्मीद करती है कि वह उनकी बहू से सलीके से पेश आए। एक बार मीडियाकर्मी ने ऐश्वर्या को ऐश-ऐश करके पुकारा तो जया को गुस्सा आ गया और बोली थी कि तुम्हारी क्लासमेट है क्या। पहले भी कई बार मीडिया और फैन्स पर उन्हें लेकर गुस्सा उतार चुकी है।
88
हाल ही में जया अपनी मां का जन्मदिन मनाने भोपाल आईं थी। इस दौरान जया ने एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी को डांटा। जब एयरपोर्ट से जया, बेटे अभिषेक, बहू और पोती आराध्या के साथ निकल रही थी। उस दौरान उन्होंने सिक्योरिटी पर गुस्सा उतारते हुए कहा था- 'सिक्योरिटी वाले भी ध्यान नहीं देते, कोई भी धक्का मारकर चला जाता है।'

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories