Published : Oct 09, 2019, 10:07 AM ISTUpdated : Oct 09, 2019, 12:09 PM IST
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी में हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, इस मूवी से लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने और निक जोनस से जुड़े कई खुलासे किए। इसी बीच प्रियंका से अपने मां बनने को लेकर कहा कि उन्हें इस पल का बेसब्री से इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का भारत के अलावा अमेरिका में भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका अमेरिका में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। यहां उनसे निक जोनस और मां बनने को लेकर ढेर सारे सवाल किए गए।
24
प्रियंका चोपड़ा से जब मां बनने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने उत्साहित होकर जवाब दिया कि वो मां बनने का इंतजार नहीं कर सकती। एक्ट्रेस इस पल को जीने के लिए बेकरार हैं। उनका मानना है कि भगवान की दुआ से सभी की जिंदगी में ये खूबसूरत पल आता है, निक और प्रियंका इस पल को जरूर पाना चाहते हैं।
34
बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन में अमेरिकन गायक निक जोनस से शादी की थी। इनकी माइक्रो वेडिंग हुई थी, जिसमें केवल परिवार वाले और कुछ खास मेहमानों को शामिल किया जाता है। यहां तक की कई हद तक मीडिया को भी शादी में जाना मना था।
44
फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से प्रियंका करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'जय गंगाजल' थी। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज की गई थी। इसका डायरेक्शन प्रकाश झा ने किया था। वहीं 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री जायरा वसीम की मां का किरदार कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।