शादी के 16 दिन बाद पत्नी के साथ कश्मीर की वादियों में हनीमून मना रहे आदित्य नारायण, देखें PHOTOS

Published : Dec 17, 2020, 04:25 PM IST

मुंबई. सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण शादी के बाद हनीमून के लिए रवाना हो गए हैं। पत्नी श्वेता अग्रवाल संग वो कश्मीर की वादियों में खूब इन्जॉय कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में दोनों इस ट्रिप के मजे ले रहे हैं। ऐसे में आदित्य नारायण ने हनीमून की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इसमें दोनों काफी स्वीट लग रहे हैं। आदित्य और श्वेता की शादी के बाद ये पहली कश्मीर ट्रिप है। आदित्य ने लिखा कैप्शन...

PREV
17
शादी के 16 दिन बाद पत्नी के साथ कश्मीर की वादियों में हनीमून मना रहे आदित्य नारायण, देखें PHOTOS

आदित्य ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'हनीमून की शुरुआत हो गई है। धरती के स्वर्ग पर मैं पहली बार आया।' उन्हें इससे पहले कश्मीर की वादियों में आने का मौका नहीं मिला था। 

27

सोशल मीडिया पर ये फोटो ट्रेंड कर रही है। फैंस इस नए कपल की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं। 

37

गौरतलब है कि आदित्य और श्वेता ने 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। कोरोना की वजह से शादी में तो ज्यादा मेहमान नहीं आए थे, लेकिन उनकी हर फोटो ने सुर्खियां बटोरी थी।

47

शादी के बाद आदित्य का भी एक फनी वीडियो वायरल हुआ था। जहां पर श्वेता अपने ससुराल में पहली बार खाना पका रही थीं। उस वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य कह रहे थे कि अगर अच्छा नहीं बनाया तो मायके चले जाना।

57

वैसे शादी के बाद अब आदित्य बहुत जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई के अंधेरा में एक 3 BHK खरीद लिया है। वो कुछ ही महीनों में वहां शिफ्ट हो सकते हैं। 

67

आदित्य ने बताया था कि उन्होंने अपने इस सपनों के आशियाने के लिए काफी प्लानिंग  की थी। वो लंबे समय से पैसे बचा रहे थे, जिससे ये घर खरीद सकें। बताया जा रहा है कि उनका ये नया घर उदित नारायण के घर के काफी करीब है।

77

बता दें, शादी से पहले आदित्य और श्वेता 12 सालों से रिलेशनशिप में थे। इसके बाद उन्होंने अब शादी का फैसला किया। उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। इसमें वो दोनों लीड रोल में नजर आए थे।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories