आदित्य नायारण की तिलक सेरेमनी, ससुर के कंधे पर हाथ रख पोज देती नजर आई होने वाली बहू, Photos

Published : Nov 29, 2020, 03:48 PM ISTUpdated : Nov 30, 2020, 09:52 AM IST

मुंबई. इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण (aditya narayan) अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (shweta aggarwal) से 1 दिबंसर को शादी करने वाले हैं। आदित्य  और श्वेता की शादी में अब काफी कम समय बचा है। ऐसे में  परिवारवालों ने शादी की रस्मों को निभाने शुरू कर दिया है। हाल ही में आदित्य और श्वेता अग्रवाल की तिलक सेरेमनी का आयोजन किया गया था। तिलक सेरेमनी में आदित्य और श्वेता अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर कपल की तिलक सेरेमनी की कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इनमें से एक वीडियो में आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, एक फोटो में श्वेता अपने होने वाले ससुर उदित नारायण के कंधे पर हाथ रखे मुस्कराती नजर आ रही है।

PREV
18
आदित्य नायारण की तिलक सेरेमनी, ससुर के कंधे पर हाथ रख पोज देती नजर आई होने वाली बहू, Photos

तिलक में श्वेता ने ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आई। वहीं आदित्य ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना था। वीडियो में आदित्य के साथ उनके मम्मी और पापा को साथ देखा जा सकता है। 

28

सामने आई एक फोटो में जहां आदित्य अपनी मम्मी को गले लगाते दिख रहे हैं तो श्वेता की होने वाले ससुर के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

38


तिलक से जुड़े सामने आए एक वीडियो में आदित्य अपने परिवार के साथ डांस फ्लोर पर नाचते नजर आ रहे हैं। आदित्य के साथ उनकी मम्मी भी डांस फ्लोर पर नजर आई। 

48

शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स को न्योता भेजा गया है। 

58

उदित नारायाण ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने बेटे की शादी में किन-किन बड़ी हस्तियों को न्योता देने वाले हैं। उदित ने बताया- शादी की तैयारियां चल रही हैं। मेरा बेटा मंदिर में शादी करेगा, जिसके बाद 2 दिसंबर को एक रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
 

68

उदित ने बताया- ये रिसेप्शन मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में होगा। अब तक हमने वेन्यू डिसाइड नहीं किया है। मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक लंबे अर्से से काम कर रहा हूं। मैं बॉलीवुड सेलेब्स को न्योता भेजना कैसे भूल सकता हूं। हां ये बात अलग है कि कोरोना का प्रकोप चारों तरफ फैला हुआ है। ऐसे में बड़े बड़े लोग इस समारोह में नहीं आएंगे। इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता लेकिन मैंने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अमिताभ बच्चन तक को शादी का न्योता भेजा है।

78

आदित्य शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। श्वेता के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया- मैं अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहा हूं। हम दोनों एक-दूसरे को 12 साल से जानते हैं। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों साथ में बहुत खुश रहेंगे।

88

स्पॉटब्वाॉय की रिपोर्ट की मानें तो आदित्य ने बताया- हम 1 दिसंबर को शादी कर रहे हैं, जिसमें सिर्फ 50 लोग ही मेहमान के तौर पर शामिल होंगे, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने 50 लोगों से ज्यादा लोगों के शादी में आने पर मनाही की है। ये बहुत सिंपल मंदिर वाली शादी होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories