Published : Mar 15, 2021, 12:34 PM ISTUpdated : Mar 15, 2021, 03:52 PM IST
मुंबई. रविवार आधी रात को फिल्ममेकर करन जौहर (KaranJohar) ने अपने घर पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। इन सेलेब्स में एक थी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)। मलाइका आधी रात को ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ कार में करन जौहर के घर पहुंची थी। पार्टी अटेंड करने के बाद वे अल-सुबह घर पहुंची। इसके बाद वे भागती-दौड़ती जिम में वर्कआउट करने भी पहुंच गई। जिम के बाहर की उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि मलाइका बहुत ज्यादा फिटनेस फ्रीक है। वे किसी भी कीमत पर जिम जाना नहीं भूलती है। चाहे वे रात में कितनी भी देर से घर पहुंचे लेकिन वे वर्कआउट जरूर करती है।
सामने आई मलाइका की फोटोज में वे जिम के बाहर अपनी गाड़ी में उतरते ही जिम के लिए दौड़ लगाती नजर आ रही है। इस दौरान उनका कूल लुक देखने को मिला।
27
मलाइका ने इस दौरान काले रंग का फुल टी-शर्ट और नीले रंग की प्रिडेंट लैगिंग पहन रखी थी। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मास्क भी पहन रखा था।
37
मलाइका इतनी जल्दी में भी थी वे फोटोग्राफर्स को पोज लेने एक पल के लिए भी नहीं रूकी। उन्होंने दौड़ते-भागते ही कैमरामैन को देखकर हाथ हिलाया।
47
मलाइका इस दौरान थोड़ी परेशान भी नजर आई। उनके साथ मोबाइल और पानी की बोतल भी थी।
57
बता दें कि मलाइका लंबे समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। पहले तो कपल ने इस बात को कबूल नहीं किया था। लेकिन बाद में अपनी रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया।
67
अपने रिश्ते पर मुहर लगाने के बाद से मलाइका-अर्जुन अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों को कई बार साथ में वेकेशन पर जाते देखा गया है।
77
रविवार रात अर्जुन-मलाइका एक ही कार में सवार होकर आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।