Published : Sep 04, 2020, 05:53 PM ISTUpdated : Sep 04, 2020, 06:57 PM IST
मुंबई। करीना कपूर और अनुष्का शर्मा, बॉलीवुड की ये दो बड़ी एक्ट्रेस फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और अगले साल बेबी को जन्म देंगी। इन दोनों एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही दुनियाभर में फैले इनके तमाम फैन्स के बीच बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर इन्हें विश करने के साथ ही दूसरी एक्ट्रेस को लेकर भी कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो अनुष्का शर्मा के पोल्का डॉट ड्रेस में दिखने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा के भी उसी तरह की ड्रेस में दिखने पर कयास लगा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी का अगला नंबर अब पक्का प्रियंका चोपड़ा का ही है।
ब्लैक पोल्का डॉट प्रिंट्स ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा। दूसरी तरफ पति विराट कोहली के साथ उसी तरह की ड्रेस में अनुष्का शर्मा।
210
दरअसल, अनुष्का शर्मा जिस ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का ड्रेस में नजर आईं, उसमें पहले हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी दिख चुकी हैं। दोनों की ही ड्रेस एक जैसी थी और दोनों ही इसे प्रेग्नेंसी के दौरान पहने नजर आईं।
310
इसके बाद लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की वो तस्वीरें ढूंढ निकाली, जिसे उन्होंने इसी साल 31 जुलाई को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोल्का डॉट प्रिंट वाली ब्लैक ड्रेस और गॉगल में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
410
प्रियंका की इस फोटो और दूसरी प्रेग्नेंट एक्ट्रेस की ड्रेस का कनेक्शन निकालते हुए सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। प्रियंका की फोटो पर एक ने कमेंट करते हुए पूछा, क्या कोई खुशखबरी है।
510
वहीं एक और शख्स ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, अरे पोल्का डॉट वाली ड्रेस, मुबारक हो मित्रों! जल्दी एक और खुशखबरी मिलने वाली है।
610
बता दें कि इससे पहले करीना कपूर भी पोल्का डॉट प्रिंट वाली ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। करीना कपूर भी इन दिनों प्रेग्नेंट हैं।
710
नताशा स्टेनकोविक जिस पोल्का डॉट्स ड्रेस में नजर आ रही हैं, उनमें उनकी फोटो हार्दिक पांड्या ने शेयर की थी। इस फोटो में यह कपल कार में बैठा नजर आ रहा था और दोनों के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल थी। नताशा ने ड्रेस के साथ ज्यादा मेकअप भी नहीं किया था, बावजूद इसके उनके चेहरे पर काफी ग्लो।
810
अनुष्का शर्मा ने जिस ड्रेस को पहन प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था, यह शॉर्ट ड्रेस लॉस एंजिलिस बेस्ड डिजाइनर लेबल निकोलस के कलेक्शन से ली गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत करीब 45,000 रुपए है।
910
अनुष्का शर्मा ने जिस ड्रेस को पहन प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था, यह शॉर्ट ड्रेस लॉस एंजिलिस बेस्ड डिजाइनर लेबल निकोलस के कलेक्शन से ली गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत करीब 45,000 रुपए है।
1010
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।