Aishwarya Rai Birthday : 8 वजहें जिनके चलते सलमान से दूर होती गईं ऐश्वर्या

मुंबई। मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) 48 साल की हो गई हैं। 1 नवंबर, 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मी ऐश्वर्या राय अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। खासकर, सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनके अफेयर के चर्चे तो काफी समय तक मीडिया में छाए रहे। सलमान और ऐश्वर्या का अफेयर बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक रहा। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया। 1999 में दोनों ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) में साथ काम किया था और फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए थे। लेकिन 3 साल बाद यानी 2002 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि सलमान की कुछ बुरी आदतों की वजह से ऐश्वर्या उनसे दूर होती चली गईं। आइए जानते हैं क्या थी वो वजहें...

Asianet News Hindi | Published : Oct 31, 2021 1:42 PM IST

19
Aishwarya Rai Birthday : 8 वजहें जिनके चलते सलमान से दूर होती गईं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या के साथ मारपीट : 
ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने खुलासा किया था कि सलमान अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। इतना ही नहीं, फोन पर भी उनका बर्ताव अजीब होता था। मेरा किसी के साथ अफेयर है इस बात को लेकर उन्होंने कई बार मुझ पर हाथ उठाया। 

29

आए दिन सलमान का हंगामा : 
वहीं, ऐश्वर्या राय के इस तरह के आरोपों को झुठलाते हुए सलमान ने कहा था- 'मैंने उनके साथ कभी भी किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की। हालांकि, सलमान ने ये जरूर कहा था कि एक बार आधी रात को ऐश्वर्या के घर के बाहर उन्होंने जमकर हंगामा जरूर किया था।

39

ऐश्वर्या पर मनमर्जी थोपना : 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान एक समय ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे। वो हर हाल में उनसे शादी करना चाहते थे और यहां तक कि उन्होंने ऐश्वर्या से शादी को लेकर पूछा भी था। लेकिन ये वो वक्त था, जब ऐश्वर्या अपने करियर के पीक पर थीं और जल्दबाजी में शादी नहीं करना चाहती थीं। लेकिन सलमान उन पर अपनी मनमर्जी थोपना चाहते थे।

49

नशे में धुत्त सलमान ने किया बवाल : 
जब ऐश्वर्या ने शादी से इनकार कर दिया तो उनके इस जवाब से सलमान को गहरा धक्का लगा। फिर नवंबर, 2001 में एक रात सलमान नशे की हालत में ऐश्वर्या राय के अपार्टमेंट पहुंच गए और आधी रात को जोर-जोर से उनके घर का दरवाजा पीटने लगे। ऐश्वर्या राय का अपार्टमेंट बिल्डिंग की 17वीं मंजिल पर था।

59

सलमान का वायलेंट बिहैवियर : 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान हर हाल में अपनी बात मनवाना चाहते थे, लेकिन जब ऐश्वर्या ने उनकी मांग मानने से इनकार कर दिया तो सलमान वायलेंट हो गए। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर वो नहीं मानी तो यहां से नीचे कूद जाएंगे। सलमान सुबह 3 बजे तक ऐश्वर्या के घर का दरवाजा पीटते रहे। यहां तक कि उनके हाथों से खून बहने लगा था। 

69

सलमान का शक्की स्वभाव : 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान को एक समय इस बात का शक होने लगा था कि ऐश्वर्या अपने को-स्टार्स के साथ अफेयर में हैं। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सलमान ने एक दिन उन्हें कॉल किया और वो उनसे गंदी बातें करने लगे। हालांकि, ये वाकया सलमान से ब्रेकअप के बाद का है। सलमान ने ऐश्वर्या से यहां तक कह दिया था कि उनका अफेयर अभिषेक बच्चन के साथ चल रहा है। इतना ही नहीं, सलमान फिल्म 'चलते-चलते' के सेट पर भी ऐश्वर्या के चक्कर में शाहरुख से भिड़ गए थे। 

79

ऐश्वर्या के घरवाले भी सलमान को करते थे नापसंद : 
बाद में ऐश्वर्या राय के पापा कृष्ण राज राय ने सलमान के खिलाफ उनकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि सलमान ने कहा था कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्हें ऐश्वर्या के पिता से उन्हें कोई शिकायत नहीं है।  

89

शराब पीने की आदत और गालीगलौच : 
ऐश्वर्या राय ने कहा था कि मैं मैं सलमान के शराब पीने की आदत और उसके बाद किए जाने वाले मिसबिहैवियर से परेशान हो चुकी थी। वो मेरे साथ वर्बल, फिजिकल और इमोशनल अब्यूज करता था। कई बार तो वो मेरे मान-सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बातें भी करता था। यही वजह थी कि मैंने सलमान से रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।

99

इसलिए दूर होती गईं ऐश्वर्या : 
1999 की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। करीब तीन साल तक रिश्ता चला और फिर उनका ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि सलमान के वायलेंट बिहैवियर के चलते ऐश्वर्या राय धीरे-धीरे उनसे दूर होती गईं। 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos