27 साल पहले जमीन पर बैठकर ऐश्वर्या राय ने खाया था खाना, इस हीरोइन ने शेयर की बच्चन बहू की पुरानी PHOTO

Published : Jul 09, 2021, 05:18 PM ISTUpdated : Jul 09, 2021, 05:34 PM IST

मुंबई. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वे अपनी मां वृंदा राय के साथ जमीन पर बैठकर खाना खा रही है। यह फोटो बरसों पुरानी है जिसे एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एमी ने ऐश्वर्या राय की थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा- क्वीन। फॉर एवर फेवरेट। यह फोटो तब की है जब ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक फोटो को मिस वर्ल्ड 1994 के बैकस्टेज में लिया गया था, जहां ऐश्वर्या राय ने विश्व सुंदरी का खिताब जीता था। पिंक एंड गोल्डन साड़ी में वे काफी खूबसूरत लग रही थी। बता दें कि 87 देशों की कंटेस्टेंट को हराकर ऐश्वर्या राय यह ताज अपने नाम किया था। नीचे पढ़े किस उम्र में ऐश्वर्या राय यह ताज जीता था और कैसे फिल्मों का सफर तय किया...

PREV
19
27 साल पहले जमीन पर बैठकर ऐश्वर्या राय ने खाया था खाना, इस हीरोइन ने शेयर की बच्चन बहू की पुरानी PHOTO

बता दें कि मिस वर्ल्‍ड का क्राउन जीतने में न सिर्फ उनकी खूबसूरती बल्कि प्रेजेंस ऑफ माइंड का भी अहम योगदान रहा है। उस कॉन्‍टेस्‍ट में 87 देशों की कंटेस्‍टेंट्स ने हिस्‍सा लिया था लेकिन 21 साल की ऐश्‍वर्या ने सभी का दिल जीतते हुए ये मुकाम हासिल किया था।

29

ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान ऐश्‍वर्या से पूछा गया कि वह मिस वर्ल्‍ड में क्‍या क्‍वालिटीज देखती हैं? इसके जवाब में उन्‍होंने कहा था- आज तक जो भी मिस वर्ल्‍ड्स हुई हैं, उनके अंदर दया की भावना रही है। दया असहाय लोगों के लिए रही है, न कि सिर्फ उन लोगों के लिए जिनका अच्‍छा स्‍टेटस है।

39

ऐश्वर्या ने अपने जवाब में आगे कहा था- हमारे पास ऐसे लोग हैं जो उन बाधाओं से इतर देख सकते हैं, जिसे इंसान ने स्थापित किया है- राष्ट्रीयता और रंग। हमें उनसे अलग हटकर देखना होगा और यही चीज हमें एक सच्‍चा इंसान, एक वास्तविक इंसान बनाएगी।

49

21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनीं ऐश्वर्या उस वक्त आर्किटेक्चर की स्टूडेंट थी। मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने को सोची। उन्होंने 1997 में 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

59

अप्रैल, 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों की 9 साल की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। आराध्या का जन्म 16 नवंबर, 2011 में हुआ।

69

ऐश्वर्या राय बच्चन को 2014 के मिस वर्ल्ड पीजेंट के दौरान सबसे सक्सेसफुल मिस वर्ल्ड का सम्मान दिया गया था। दिसंबर 2014 में हुई इस प्रतियोगिता में उन्हें बतौर चीफ गेस्ट बुलाया गया था।

79

ऐश्वर्या राय एकमात्र ऐसी इंडियन सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने दो विरोधी कंपनियों पेप्सी और कोकाकोला ब्रांड का विज्ञापन किया है। चोखेर बाली और रेन कोट जैसी फिल्म में अपनी सधी हुई एक्टिंग के जरिए उन्होंने साबित किया कि वे सीरियस एक्टिंग में भी माहिर हैं। एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ ही ऐश्वर्या एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं।

89

वो पहली ऐसी इंडियन और साउथ एशियन एक्ट्रेस हैं, जो ओपरा विनफ्रे के शो पर जा चुकी हैं। ऐश्वर्या राय का कहना है कि उन्हें अभिषेक के लिए कुकिंग करना और बेटी आराध्या के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।

99

उन्होंने 'आ अब लौट चले' (1999), 'हम दिल दे चुके सनम' (1999), 'ताल' (1999), 'जोश' (2000), रोबोट, 'मोहब्बतें' (2000), 'धूम 2' (2006), 'गुरु' (2007), सरबजीत, जज्बा और 'फन्ने खां' समेत कई फिल्मों में काम किया है। फिलहाल उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। लेकिन ने मणि रत्नम की निर्देशन में बन रही एक साउथ फिल्म में काम कर रही है। इस फिल्म में उनका डबल रोल है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories