Published : Feb 27, 2021, 01:22 PM ISTUpdated : Feb 27, 2021, 02:59 PM IST
मुंबई. आलिया भट्ट (alia bhatt) की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (gangubai kathiawadi) का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही आलिया सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। अब इस फिल्म में अजय देवगन की एंट्री होने वाली है। इस फिल्म के लिए अजय देवगन शुक्रवार से शूटिंग करेंगे। आपको बता दें कि करीब 22 साल बाद अजय, संजय लीला भंसाली (sanjay leela bhansali) के साथ काम करने जा रहे हैं। इसके पहले दोनों ने 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया। बता दें कि फिल्म में अजय मुंबई के फेमस डॉन करीम लाला का किरदार में नजर आएंगे। ये तो हुई अजय के फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में काम करने की बात। इसी बीच अजय को लेकर एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह किस्सा उस दौरान का है जब वे बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे थे।
अजय का असली नाम विशाल है। उन्होंने फिल्म प्यारी बहना (1985) में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। शायद कम ही लोग जानते हैं कि अजय की शक्ल सूरत को लेकर लोग अक्सर मजाक उड़ाया करते थे। एक बार उनके पिता वीरू देवगन उन्हें महेश भट्ट के पास ले गए थे। तो अजय को देख उन्होंने कहा था- तुम्हारी आंखें अपने अंदर बहु़त कुछ छुपाए हुए। ये सुन अजय का हौसला बढ़ा था।
210
एक बार अमिताभ बच्चन ने अजय को डार्क हॉर्स कहा था। इसका मतलब था कि अजय जीतने वाले घोड़े हैं। अमिताभ की इस बात को उन्होंने बखूबी साबित किया है। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम भी किया। अपकमिंग फिल्म मईडे में भी दोनों साथ ने स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
310
1991 में अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म फूल और कांटे से की थी। इसी दौरान यश चोपड़ा की फिल्म लम्हें रिलीज हुई। लम्हें में अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे स्टार्स थे बावजूद इसके अजय की फिल्म ने न केवल लम्हें से जमकर टक्कर ली बल्कि सफल भी हुई थी।
410
फूल और कांटे के बाद अजय देवगन ने प्लेटफॉर्म, संग्राम, शक्तिमान, बेदर्दी, कानून जैसी फिल्में की जिसमें उन्हें सिर्फ मारपीट के दृश्य करना होते थे। इसीलिए बतौर एक्टर उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता था। फिर अजय ने यू टर्न लिया और महेश भट्ट की फिल्म जख्म की। इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
510
कॉलेज में अजय अक्सर अपने दोस्तों के साथ दो मोटर साइकिलों पर एक साथ सवारी करते थे। उनका यही रियल लाइफ सीन फिल्म फूल और कांटे में फिल्माया गया। बाद में वे दो कारों और दो घोड़ों पर भी एक साथ सवारी करते नजर आए थे।
610
इंडस्ट्री में आने के बाद उनका नाम रवीना टंडन और करिश्मा कपूर से जुड़ा। करिश्मा के साथ अजय ने 4 फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई थी। जब दोनों की रोमांस की खबरों ने जोर पकड़ा तो जोक्स बनने शुरू हो गए कि अगर दोनों की शादी हुई तो उनके बच्चे जेबरा की तरह होंगे। क्योंकि दोनों के रंग में काफी अंतर है।
710
करिश्मा के साथ-साथ अजय, रवीना को भी डेट कर रहे थे। जब ये बात करिश्मा को पता चली तो उन्होंने रवीना से बात करना बंद कर दिया और बाद में अजय से भी किनारा कर लिया। फिर करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली।
810
शायद कम ही लोग जानते हैं कि राकेश रोशन की फिल्म करन-अर्जुन में पहले शाहरुख और अजय को लिया गया था, लेकिन दोनों को दूसरे के रोल ज्यादा पसंद थे। कोई हल नहीं निकला तो अजय ने फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह सलमान खान ने ले ली। तब से शाहरुख और अजय के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं।
910
अजय ने 1999 में काजोल से शादी की और इनकी जोड़ी आज के वक्त में आइडियल कपल्स में से एक है। एक इंटरव्यू में कॉजोल ने शादी और हनीमून से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें शेयर की थीं। काजोल ने बताया था कि अजय के साथ मेरी शादी में सिर्फ 6-7 लोग मेरी तरफ से अजय की तरफ से भी उतने ही लोग आए थे। अजय फैमिली मैन हैं और वक्त मिलते ही पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टियों पर निकल जाते हैं। वहीं वो काम खत्म होते ही घर जाना पसंद करते हैं और फिल्मी पार्टियों से दूर रहते हैं।
1010
अजय-काजोल ने कई सारी फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ने गुंडाराज, हलचल, इश्क, प्यार तो होना ही था, दिल क्या करें, यूं मी और हम, टूनपुर का सुपरहीरो, तान्हाजी जैसी फिल्मों में साथ काम किया। बात अजय देवगन के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म मैदान, मईडे, गोलमाल 5, भुज, आरआरआर, बिग बूल है। वहीं, काजोल फिलहाल बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।