गर्लफ्रेंड से सगाई करने के लिए मशहूर थे अक्षय कुमार, कइयों से किया शादी का वादा फिर दे दिया धोखा

Published : Apr 05, 2020, 01:33 PM ISTUpdated : Apr 10, 2020, 10:03 AM IST

मुंबई. देश इस वक्त सबसे ज्यादा नाजुक स्थिति में है। कोरोना की वजह से पूरे देश में दहशत का माहौल है। हालांकि, कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए सेलेब्स आगे आए और करोड़ों रुपए दान किए हैं। इन्हीं में एक अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए पीड़ितों के लिए दान किए हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले अक्षय से जुड़े कई ऐसे किस्से है जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है। आज आपको अक्षय के अफेयर्स के कुछ किस्से सुनाने जा रहे हैं। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ अक्षय का अफेयर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। अक्षय ने दोनों से ही शादी करने का वादा किया था।

PREV
19
गर्लफ्रेंड से सगाई करने के लिए मशहूर थे अक्षय कुमार, कइयों से किया शादी का वादा फिर दे दिया धोखा
अक्षय कुमार का अफेयर सबसे ज्यादा रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ चर्चा का विषय बना। इन दोनों ही एक्ट्रेसेस के साथ अक्षय का अफेयर लंबा चला, लेकिन इन्हें भी अक्षय से प्यार में धोखा ही मिला। अक्षय के लिए ये बात मशहूर थी कि वे अफेयर शुरू होते रही एक्ट्रेस को सगाई की अंगूठी पहना देते थे और शादी तक का वादा कर देते थे।
29
रवीना टंडन और अक्षय ने फिल्म 'मोहरा' (1994) में साथ काम किया। साथ काम करते-करते दोनों करीब आ गए। दोनों की नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि अक्षय ने रवीना के साथ सगाई तक कर ली थी। ये बात खुद रवीना ने एक इंटरव्यू में कही थी। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया और दोनों में ब्रेकअप हो गया। अक्षय से ब्रेकअप के बाद रवीना डिप्रेशन में चली गई थीं। दोनों ने 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' (1996), 'दावा' (1997), 'कीमत' (1998), 'बारूद' (1998) फिल्मों में साथ काम।
39
शिल्पा शेट्टी और अक्षय के बीच अफेयर भी सुर्खियों में रहा। अक्षय ने शिल्पा के साथ शादी तक करने का वादा किया था। लेकिन शिल्पा को पता चला गया था कि अक्षय उन्हें धोखा दे रहे हैं। ब्रेकअप के बाद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अक्षय ने उनका यूज किया और मतलब निकलने के बाद उन्हें छोड़ दिया। हालांकि, अब दोनों में रिश्ते सामान्य हैं। अक्षय-शिल्पा ने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' (1994), 'इंसाफ' (1997), 'जानवर' (1999), 'धड़कन' (2000) फिल्मों में साथ काम।
49
एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार के अफेयर से जुड़ी एक मजेदार बात शेयर की थी। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि अक्षय कुमार अपनी प्रेमिका को विश्वास दिलाने के लिए फट से एक मंगनी कर लेते। शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अक्षय कुमार अपनी हर प्रेमिका को देर रात मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर ले जाते और उससे वहां शादी करने का वादा करते हैं, पर जैसे ही अक्षय की जिंदगी में कोई नई लड़की आती है, अक्षय मुकर जाते हैं।
59
फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में साथ काम करते-करते अक्षय का नाम रेखा के साथ भी जुड़ा। रेखा के साथ अक्षय का अफेयर सबसे ज्यादा चौंका देने वाला था। रेखा अक्की से उम्र में काफी बड़ी हैं। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा की नजरें अक्षय कुमार से हटती ही नहीं थीं। वह हर समय अक्षय के नजदीक रहने की कोशिश करती थीं। रेखा और अक्षय की नजदीकियां रवीना को यह बात खटकने लगी थी क्योंकि उस वक्त रवीना, अक्षय कुमार के प्यार में पागल थीं।
69
अक्षय कुमार ने आयशा जुल्का के साथ फिल्म 'खिलाड़ी' (1992) में काम किया। दोनों ही रील लाइफ में रोमांस करते-करते रीयल लाइफ में भी एक-दूसरे के करीब आ गए। लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और कुछ वक्त तक दोनों डेट करने के बाद अलग हो गए। दोनों ने 'वक्त हमारा है' (1993), 'जय किशन' (1994), 'दिल की बाजी' (1993) फिल्मों में काम किया।
79
अक्षय का नाम पूजा बत्रा के साथ भी जु़ड़ा है। इन दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी जब अक्षय इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे और पूजा एक सुपर मॉडल थीं। दोनों में दोस्ती हुई और अफेयर की खबरें आईं। पूजा के सहारे ही अक्षय फिल्मी पार्टियों में जाया करते थे। लेकिन जब उन्हें फिल्मों का ऑफर मिले तो उन्होंने पूजा ने किनारा कर लिया।
89
1999 में आई फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' के दौरान ने ट्विंकल खन्ना के करीब आए। दोनों की नजदीकियां बढ़ी और अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। ट्विंकल भी राजी हो गई। बता दें कि दोनों ने जनवरी 2001 में शादी की। दोनों के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। दोनों ने 'जुल्मी' (1999) में साथ काम किया था।
99
ट्विंकल से शादी के बाद भी अक्षय के अफेयर के किस्से कम नहीं हुए। अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जु़ड़ा। खबरों की मानें तो फिल्म 'ऐतराज' (2004) की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। मीडिया में इनके अफेयर्स की खबरें आने के कारण ट्विंकल इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने अक्षय को प्रियंका के साथ कोई और फिल्म न करने की हिदायत तक दें डाली। दोनों ने 'अंदाज' (2003), 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'वक्त' (2005) फिल्मों में साथ काम किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories