अक्षय कुमार रोहित शेट्टी के बीच हुई जमकर हाथापाई, बीच बचाव करने पुलिस को देना पड़ा दखल

Published : Nov 12, 2019, 04:27 PM IST

मुंबई. अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग करने में बिजी हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार और डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक-दूसरे के साथ जमकर हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों का झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि खुद पुलिस को बीच-बचाव करने आगे आना पड़ता है। 

PREV
15
अक्षय कुमार रोहित शेट्टी के बीच हुई जमकर हाथापाई, बीच बचाव करने पुलिस को देना पड़ा दखल
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के झगड़े का ये वीडियो खुद अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
25
दरअसल, वीडियो में बॉलीवुड के दोनों ही कलाकार मजेदार अंदाज में एक-दूसरे पर घूंसे बरसाते और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
35
वीडियो की शुरुआत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ करती हैं, लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच लड़ाई बढ़ती है खुद पुलिस को भी उनका बचाव करने आना पड़ता है।
45
वीडियो को देखकर लग रहा है मानो ये 'सूर्यवंशी' की शूटिंग के दौरान का है। इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज- एक ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है।"
55
बता दें कि अक्षय, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें अक्षय के साथ कैटरीना कैफ लीड में हैं। फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म का एक सीन रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' में दिखाया गया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories